back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

Namo Bharat Rapid Rail Gaya to Ayodhya | सिर्फ ₹500 में AC रेल यात्रा! BIHAR से बड़ी खुशखबरी, 130 की रफ्तार, 16 AC कोच, लीजिए-रैपिड ट्रेन में सुविधा AC पर टिकट जनरल – जानें पूरा रूट –किराया

spot_img
- Advertisement -

Rapid Rail Bihar | Namo Bharat Train | Gaya to Ayodhya AC Train | General Ticket AC Train | गया अयोध्या ट्रेन टाइमिंग | Religious Tourism Train India| Namo Bharat Rapid Rail Gaya to Ayodhya | सिर्फ ₹500 में AC रेल यात्रा का मजा लीजिए। BIHAR से बड़ी खुशखबरी। 130 की रफ्तार में 16 AC कोच-रैपिड ट्रेन में सुविधा AC पर टिकट जनरल – जानें पूरा रूट –किराया।

- Advertisement -

बिहार को मिली नई रैपिड रेल सेवा की सौगात

गया, देशज टाइम्स– भारतीय रेलवे जल्द ही बिहार के गया से उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच ‘नमो भारत रैपिड रेल’ (Namo Bharat Rapid Rail) सेवा शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन सेवा 408 किलोमीटर की दूरी को सिर्फ 6 घंटे में तय करेगी। इससे धार्मिक पर्यटन, क्षेत्रीय संपर्क, और आवागमन की गति में उल्लेखनीय सुधार होगा।

- Advertisement -

हर सप्ताह छह दिन चलेगी ट्रेन, रविवार को नहीं

गया से प्रस्थान: सुबह 5:00 बजे करेगा। योध्या धाम आगमन: दोपहर 11:00 बजे, अयोध्या से वापसी: शाम 5:00 बजे, गया वापसी आगमन: रात 11:00 बजे, ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी (रविवार को अवकाश)।

- Advertisement -

AC कोच, लेकिन जनरल टिकट: आम जनता के लिए सुविधा

सभी कोच पूरी तरह वातानुकूलित (AC) होंगे। कोई आरक्षण नहीं, सभी कोच जनरल टिकट (Unreserved) श्रेणी में रहेंगे। टिकट मूल्य अनुमानित ₹500, जो आम लोगों के लिए सुलभ और किफायती होगा।

रूट में धार्मिक और प्रमुख स्टेशन होंगे शामिल

महत्वपूर्ण स्टेशन: रफीगंज, सासाराम, डीडी उपाध्याय जंक्शन, काशी, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर, शाहगंज, कबरपुर, गोशाईगंज, और अयोध्या धाम। इससे गया, काशी, और अयोध्या जैसे धार्मिक शहरों को जोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी।

तकनीकी खूबियां और गति

ट्रेन की अधिकतम रफ्तार: 130 km/h, कुल 16 AC कोच, ऊर्जा-कुशल, मॉडर्न डिजाइन, और कम प्रदूषण, यह ट्रेन पारंपरिक ट्रेनों की तुलना में तेज, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प होगी।

पहले से चल रही ‘नमो मेट्रो’ सेवा

बिहार में पहले से ही ‘नमो मेट्रो’ सेवा जयनगर से पटना के बीच चल रही है, जो मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी और मोकामा को जोड़ती है। इससे यात्रियों को समय और सुविधा दोनों मिल रहे हैं।

रेलवे आधुनिकीकरण की दिशा में मजबूत कदम

नमो भारत रैपिड रेल भारतीय रेलवे की आधुनिकीकरण नीति का हिस्सा है। यह पहल न सिर्फ यात्रा में सुविधा, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट को भी बढ़ावा देती है।

धार्मिक पर्यटन, संपर्क और रोजगार में मिलेगी रफ्तार

गया और अयोध्या, दोनों धार्मिक महत्व के शहर हैं। इस सेवा से टूरिज्म, लोकल बिजनेस और रोजगार में तेज़ी आएगी। ट्रेन सेवा से उत्तर प्रदेश और बिहार के सांस्कृतिक संबंधों को भी मज़बूती मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ का आया फर्स्ट रिव्यू, धमाकेदार एंट्री सीन ने उड़ाए फैंस के होश!

Ustaad Bhagat Singh News: साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण की मच अवेटेड...

कुलदीप यादव वेडिंग: रैना, चहल और रिंकू के डांस ने संगीत सेरेमनी में लगाई आग!

Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट के 'चाइनामैन' स्पिनर कुलदीप यादव अब एक नई पारी...

Pi Day 2026: गूगल डूडल से मैथ्स का जादू और आर्किमिडीज़ का अनमोल योगदान

Pi Day: गूगल ने 2026 के पाई डे को एक खास डूडल के साथ...

Bihar News: बिहार विकास में आज… CM Nitish की बहुचर्चित ‘समृद्धि यात्रा’ का अंतिम पड़ाव, बेगूसराय-शेखपुरा को देंगे 480 करोड़ की सौगात!

बिहार विकास: यात्रा के पड़ाव चाहे जितने भी हों, लक्ष्य जब जनता का कल्याण...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें