back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

हवाई यात्रियों के लिए Good News ! Darbhanga, Patna की Flights होंगी सबसे सस्ती! उड़ान अब सस्ता –Flight Ticket के घटेंगे दाम! जानिए सरकार के बड़े फैसले@4%

spot_img
- Advertisement -

हवाई यात्रियों के लिए Good News ! अब सस्ती होगी हवाई यात्रा! बिहार सरकार ने फ्लाइट ईंधन पर टैक्स 29% से घटाकर 4% किया| Darbhanga, Patna की Flights होंगी सबसे सस्ती!@पटना-दरभंगा, देशज टाइम्स रिपोर्ट।

- Advertisement -

पटना, दरभंगा और गया से उड़ान भरना अब होगा सस्ता –Flight Ticket के घटेंगे दाम!

उड़ान अब सस्ता –पटना, दरभंगा और गया से उड़ान भरना अब होगा सस्ता –Flight Ticket के घटेंगे दाम! अब नहीं लगेंगे महंगे किराये! बिहार सरकार ने ATF पर वैट घटाकर यात्रियों को दी बड़ी राहत| जानिए सरकार के बड़े फैसले@4%@पटना-दरभंगा, देशज टाइम्स रिपोर्ट।

- Advertisement -

बिहार में हवाई यात्रा होगी सस्ती: एटीएफ पर VAT घटाकर 4%, टिकट के दाम कम होंगे

पटना/दरभंगा/गया, देशज टाइम्स — बिहार सरकार ने हवाई यात्रा को सस्ता और सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। विमान ईंधन (Aviation Turbine Fuel – ATF) पर लगने वाले वैट (VAT) की दर 29% से घटाकर सिर्फ 4% कर दी गई है। इस निर्णय से पटना, गया और दरभंगा जैसे प्रमुख एयरपोर्ट्स से उड़ान भरने वाले यात्रियों को फ्लाइट टिकट में बड़ी राहत मिलने वाली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा हवाई किराए में जबरदस्त उछाल, कह रहे लोग...अभी नहीं आऊंगा घर, दोगुनी कीमत की टिकट और देखने वाला कोई नहीं!

फिलहाल ये एयरपोर्ट्स चालू हैं, इन्हें मिलेगा लाभ

एयरपोर्टस्थिति
पटना (जेपी एयरपोर्ट)चालू
गयाचालू
दरभंगाचालू
पूर्णियाजल्द चालू होने की संभावना

 अब सिर्फ 4% VAT: क्या बदलेगा?

पहले ATF पर 29% वैट लगता था, जो देश के कई राज्यों से ज्यादा था। अब पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट पर सिर्फ 4% वैट लागू होगा। इससे हवाई टिकट सस्ते होंगे, और फ्लाइट ऑपरेशंस में बढ़ोतरी होगी। एयरलाइंस अब बिहार से ही ईंधन खरीदने के लिए प्रोत्साहित होंगी।

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) में राहत जारी

RCS के तहत पहले से 1% वैट लागू था, उसे यथावत रखा गया है। गया एयरपोर्ट को पहले से 4% की छूट थी, अब यह सभी हवाईअड्डों पर लागू होगी। इससे पूर्णिया एयरपोर्ट सहित आने वाले नए एयरपोर्ट्स को भी सस्ता ईंधन मिलेगा।

निवेश, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनेगा। पर्यटन, उद्योग और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। बिहार अब उन अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल, जहां हवाई सेवाओं को समर्थन मिला है।

राजस्व पर असर कम, लाभ ज़्यादा

FY 2023-24 में ATF से वैट संग्रह: ₹62.28 करोड़ (0.16% कुल राजस्व), FY 2024-25 में अनुमानित वैट संग्रह: ₹71.67 करोड़ (0.17%), सरकार का फोकस राजस्व से ज़्यादा हवाई नेटवर्क विस्तार पर है।

यह भी पढ़ें:  बिहार के सब्जी किसान: 'तरकारी' ब्रांड से बदलेगी किस्मत, पढ़िए 'वेजीफेड' और डेयरी की तर्ज पर मिलेंगी सब्जियां!

 

सरकार का यह निर्णय सिर्फ एयरलाइन कंपनियों

बिहार सरकार का यह निर्णय सिर्फ एयरलाइन कंपनियों को राहत नहीं देगा, बल्कि यात्रियों को कम किराए में सफर करने का अवसर देगा। साथ ही, राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को भी रफ्तार मिलेगी। यह कदम बिहार को राष्ट्रीय विमानन नक्शे पर मजबूती से स्थापित करेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

लखनऊ में गूंजेगी शहनाई, कुलदीप यादव की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में जुटेंगी हस्तियां!

Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे और अपनी फिरकी से दिग्गजों को नचाने...

आईपीओ: भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह आने वाले नए पब्लिक इश्यूज और लिस्टिंग

IPO: भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह निवेशकों के लिए कई बड़े अवसर खुलने...

धुरंधर 2 का जलवा: रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर!

Dhurandhar 2 News: सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही 'धुरंधर 2' ने बॉक्स...

Chaitra Navratri 2026: खरमास और पंचक के साये में चैत्र नवरात्रि, जानें इसका प्रभाव

Chaitra Navratri 2026: चैत्र मास की प्रतिपदा से प्रारंभ होने वाले नौ दिवसीय पावन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें