Benipur का सिस्टम सुधर रहा है…SDM मनीष कुमार झा ने कहा- शिकायतें अब बर्दाश्त नहीं! हर विभाग जवाबदेह होगा –लोगों को दिखना चाहिए कि सरकार काम कर रही है’ सरकारी कामकाज पर होगी कड़ी नजर। बेनीपुर में बदलेगी सिस्टम की चाल! SDM झा ने सभी विभागों को लगाई फटकार@सतीश झा,बेनीपुर-दरभंगा,देशज टाइम्स।
राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, आपूर्ति महकमा की समीक्षा
बेनीपुर नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार झा के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को अधीनस्थ सभी विभाग के पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें उन्होंने क्रमशः सभी विभागों का समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया।अनुमंडल पदाधिकारी श्री झा ने राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग,बाल विकास परियोजना एवं आपूर्ति महकमा का समीक्षा करते हुए कहा कि विभाग का काम इस तरह होना चाहिए कि लोगों को यह अहसास हो सके की सरकारी विभाग द्वारा काम की जा रही है और इससे आम लोग लाभान्वित हो रहे हैं। किसी भी विभाग से लापरवाही या अनियमितता की शिकायत नहीं आनी चाहिए।
आम लोगों के कार्यों में अभिरुचि लेने, आम लोगों को संतुष्टि प्रदान करने का निर्देश
उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारी से कार्यालय कर्मी से कर्तव्य निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक स समय कार्यालय में उपस्थित होकर आम लोगों के कार्य में अभिरुचि लेने एवं आम लोगों को संतुष्टि प्रदान करने का निर्देश दिया। जिससे कि आम लोगों को शासन एवं प्रशासन के विरुद्ध विश्वास जागृत हो सके। इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता आनंद उत्सव,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीता सिंहा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ईंदू सिंहा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।