spot_img

NEET 2024 Paper Leak: Patna-Ranchi से Nalanda, जमींन से आसमां…डिजिटल काला सच –अब ED करेगी जड़ से साफ

spot_img
- Advertisement -

NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया! ED ने मारा छापा, गांववालों ने छीना अधिकारी का फोन। ED की बड़ी कार्रवाई: NEET पेपर माफिया पर ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की उगाही के सुराग मिले।

- Advertisement -

NEET 2024 पेपर लीक कांड में ईडी की बड़ी कार्रवाई: संजीव मुखिया के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

पटना से रांची तक छापे! NEET माफिया संजीव मुखिया के ठिकानों पर मिला डिजिटल काला सच। छात्रों से करोड़ों की वसूली, कॉल सेंटर से लेकर बैंक डेटा तक – खुल गया पेपर माफिया का राज। बिहार में हड़कंप! जेल में बंद संजीव मुखिया के नेटवर्क पर ED का एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा। SSC, BPSC, रेलवे सब शामिल! NEET माफिया संजीव का नेटवर्क सालों से चल रहा था – अब ईडी करेगी जड़ से साफ@पटना,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

पेपर माफिया का नेटवर्क NEET-SSC तक (Highlights)

ईडी ने पटना, रांची, नालंदा में एक साथ छापेमारी की। डॉ. शिव और सिकंदर यादवेंदु के ठिकानों पर तलाशी। काले धन को वैध बनाने (Money Laundering) की जांच।ग्रामीणों ने ईडी अधिकारी का मोबाइल छीना, पुलिस ने संभाला मामला। पेपर माफिया का नेटवर्क NEET से SSC तक फैला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News: NEET धांधली और राबड़ी आवास विवाद: केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने दिया बड़ा बयान!

पटना, नालंदा और रांची में कुख्यात पेपर माफिया संजीव मुखिया और उसके नेटवर्क, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से भी जांच 

पटना/रांची/नालंदा, देशज टाइम्स। नीट 2024 पेपर लीक कांड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को पटना, नालंदा और रांची में कुख्यात पेपर माफिया संजीव मुखिया और उसके नेटवर्क से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर हलचल मचा दी। छापेमारी का यह सिलसिला अब शिक्षा घोटाले से आगे बढ़ते हुए मनी लॉन्ड्रिंग तक जा पहुंचा है।

मुखिया के गांव में तनाव, ईडी अधिकारी का मोबाइल छीना, पुलिस ने समझा-बुझाकर लौटाया

ईडी की टीम ने नालंदा जिले के नगरनौसा गांव में संज़ीव मुखिया के घर पर जब छापा मारा, तो ग्रामीणों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई। इसी बीच भीड़ में से किसी ने ईडी अधिकारी का मोबाइल फोन छीन लिया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने हालात को काबू में करते हुए फोन वापस दिलवाया और ग्रामीणों को हटाया।

डॉ. शिव और यादवेंद्र के ठिकानों पर भी ईडी की छापेमारी

पटना में मुखिया के बेटे डॉ. शिव और मुख्य आरोपी सिकंदर यादवेंदु के घर और कार्यालयों पर छापेमारी हुई। रांची के बरियातू और नालंदा में भी ईडी की टीमों ने समानांतर कार्रवाई की। छापेमारी में डिजिटल सबूत, बैंकिंग दस्तावेज, और लेन-देन की रसीदें जब्त की गईं।

मनी लॉन्ड्रिंग की गहराई में पहुंची जांच

ईडी की दिल्ली यूनिट द्वारा निर्देशित इस छापेमारी का मकसद अब पेपर लीक के जरिए जुटाए गए काले धन की मनी लॉन्ड्रिंग चैन को उजागर करना है। यह जांच अब शिक्षा क्षेत्र के घोटालों से आगे बढ़कर आर्थिक अपराध के बड़े नेटवर्क को उजागर करने की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: पटना में सरकारी बंगलों के आवंटन पर RJD ने सम्राट चौधरी से पूछे 22 तीखे सवाल! जानिए

सालों से एक्टिव है पेपर माफिया गैंग

संजीव मुखिया और उसके सहयोगियों पर सिर्फ NEET नहीं, बल्कि SSC, रेलवे, BPSC सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक का संगठित अपराध चलाने का आरोप है। एजेंट नेटवर्क, फर्जी कॉल सेंटर और डिजिटल पेमेंट माध्यम से छात्रों से लाखों-करोड़ों की वसूली की जाती थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election News: MLC चुनाव में AIMIM की बड़ी मांग! क्या तेजस्वी यादव निभाएंगे अपना वादा?

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। AIMIM ने RJD से एक विधान परिषद सीट की मांग की है, जिससे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।#BiharMLCElection,#AIMIM,#TejashwiYadav

Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव ने किया फिल्मी दुनिया में डेब्यू, अब दिखेंगे श्रीकृष्ण के अवतार में! मचाएंगे – पवन सिंह, निरहुआ,...

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव राजनीति के बाद अब मनोरंजन जगत में एंट्री कर रहे हैं। वह भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' का हिस्सा बनेंगे और फि#TejPratapYadav,#BhojpuriFilm,#BiharNews

Purnia Mausam News: पूर्णिया में ‘राहत’ लेकर आ रहा नया रडार! जान-माल की रक्षा के लिए 3 घंटे पहले मिलेगा अलर्ट

Purnia Mausam News: पूर्णिया में नया डॉप्लर वेदर रडार लगाया जा रहा है, जो सीमान्चल में मौसम की सटीक जानकारी तीन घंटे पहले देगा। इससे वज्रपात से होने वाली मौतों#PurniaWeather,#BiharNews,#WeatherRadar

Rajgir Malmas Mela News: राजगीर मलमास मेला: AI से फैलाई जा रही अफवाहें, प्रशासन ने दी चेतावनी, जानें पूरा मामला!

राजगीर मलमास मेला 2026 से जुड़े AI-जनरेटेड फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें झूठे हादसे दिखाए गए हैं। प्रशासन ने इन्हें भ्रामक बताते हुए जांच#RajgirMalmasMela,#FakeVideoAlert,#BiharNews