back to top
9 जुलाई, 2024
spot_img

Darbhanga Court का बड़ा फैसला: 528 लीटर विदेशी शराब जब्त मामले में दो तस्कर दोषी करार

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar Liquor Smuggling Case | दरभंगा, देशज टाइम्स कोर्ट रिपोर्टर। उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार की अदालत ने दो शराब तस्करों को दोषी घोषित करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेजने का आदेश दिया है। दोनों अभियुक्तों की पहचान समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलहारा गांव निवासी के रूप में हुई है।

Bullet Points: 2022 में सिमरी थाना पुलिस ने की थी गिरफ्तारी

दरभंगा कोर्ट ने दो तस्करों को शराब तस्करी मामले में दोषी ठहराया। 528.720 लीटर विदेशी शराब ट्रक से जब्त हुई थी। 2022 में सिमरी थाना पुलिस ने की थी गिरफ्तारी। उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत केस दर्ज। कोर्ट में 5 गवाहों की गवाही के बाद सुनाया गया फैसला।15 जुलाई को सजा सुनने की तारीख निर्धारित।

कौन हैं दोषी तस्कर?

बीरो पासवान, पिता बैजनाथ पासवान। शक्ति कुमार, पिता लक्ष्मण पासवान। दोनों अभियुक्त 528.720 लीटर विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए थे।

यह भी पढ़ें:  Update: NH27 Darbhanga Accident | Darbhanga में ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर में 3 की मौत, 1 महिला गंभीर

घटना की पृष्ठभूमि: 2022 में सिमरी थाना की बड़ी कार्रवाई

यह मामला वर्ष 2022 में सिमरी थाना द्वारा दर्ज किया गया था। सिमरी थाना कांड संख्या- 104/2022 के अंतर्गत ट्रक से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई थी। घटनास्थल पर ही दोनों तस्कर गिरफ्तार हुए थे। दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज हुआ।

कोर्ट में चली लंबी सुनवाई, 5 गवाहों की पेशी

29 अगस्त 2022 को आरोप गठन की प्रक्रिया पूरी की गई थी।मुकदमा वाद संख्या 10678/2022 के रूप में दर्ज हुआ। विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल एपीपी) हेमंत कुमार एवं मनोज कुमार मनमौजी ने अभियोजन का प्रतिनिधित्व किया। अदालत में कुल 5 गवाहों की गवाही कराई गई।

15 जुलाई को होगी सजा पर सुनवाई

दोषी करार दिए गए अभियुक्तों की सजा की अवधि तय करने के लिए 15 जुलाई 2025 की तारीख निर्धारित की गई है। फिलहाल, दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है

जरूर पढ़ें

Himachal में बादल फटा, Singhwara की बेटी किरण की मौत, बर्तन धोते हुए बह गई थी, मिलीं दो दिन बाद लाश – Darbhanga में...

हिमाचल में बादल फटने से तबाही, दरभंगा के सिंहवाड़ा की महिला का शव बरामद...

Madhubani में लगेगा Reliance का CBG प्लांट, 125 करोड़ का निवेश | BIADA से मिली 27.44 एकड़ जमीन

रिलायंस का धमाका! मधुबनी में लगेगा बायोगैस प्लांट, 125 करोड़ की परियोजना से बदलेगी...

Bihar Bandh Train Protest Darbhanga | दरभंगा स्टेशन पर नमो भारत और बिहार संपर्क ट्रेन को रोका, जमकर नारेबाजी, गायघाट में प्रदर्शन

दरभंगा, प्रभास रंजन, देशज टाइम्स | बिहार बंद के आह्वान पर शनिवार को दरभंगा...

Madhubani Road Accident News: मधुबनी में सरकारी कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत! लौकही में थे पदस्थापित कृषि समन्वयक चंदन

मधुबनी में सरकारी कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत! लाश पहुंचते ही गांव में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें