spot_img

Bihar Bandh Train Protest Darbhanga | दरभंगा स्टेशन पर नमो भारत और बिहार संपर्क ट्रेन को रोका, जमकर नारेबाजी, गायघाट में प्रदर्शन

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, प्रभास रंजन, देशज टाइम्स | बिहार बंद के आह्वान पर शनिवार को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजद सहित अन्य घटक दलों के कार्यकर्ता सुबह-सुबह जयनगर से पटना जाने वाली नमो भारत ट्रेन और दरभंगा से दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोकने पहुंच गए।

- Advertisement -

Bullet Points: नमो भारत और बिहार संपर्क एक्सप्रेस

दरभंगा स्टेशन पर नमो भारत और बिहार संपर्क ट्रेन रोकी गई। महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन और नारेबाजी।  मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में प्रदर्शन। रेल पुलिस ने सभी को स्टेशन परिसर से हटाया। बिहार संपर्क एक्सप्रेस समय से रवाना हुई

- Advertisement -

नमो भारत ट्रेन को रोका, नारेबाजी से स्टेशन गूंजा

जानकारियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने नमो भारत ट्रेन के आगे खड़े होकर सरकार विरोधी नारे लगाए।कार्यकर्ताओं की मांग थी कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया को तत्काल वापस लिया जाएरेल ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन रोकने का प्रयास किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

बिहार संपर्क क्रांति को भी रोका गया, लेकिन समय से रवाना

दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को भी रोकने की कोशिश की गई। स्टेशन परिसर में रेल पुलिस (RPF) और स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाया। थोड़ी देर की अफरा-तफरी के बाद ट्रेन को समय पर रवाना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

प्रदर्शन का कारण: मतदाता पुनरीक्षण का विरोध

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 सरकार की एक राजनीतिक चाल है, जिसका मकसद वंचित तबकों के नाम काटना है।”

गायघाट में प्रदर्शन : मतदाता पुनरीक्षण का विरोध

इसी मुद्दे को लेकर महागठबंधन दलों ने बिहार बंद का समर्थन करते हुए रेल सेवा बाधित की। वहीं,गायघाट चौक से @ Deepak की रिपोर्ट के मुताबिक, महा गठबंधन कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम….. सड़क पर बैठे हैं राजद कार्यकर्ता…..जाम से दरभंगा मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग में दोनों तरफ लगी है गाड़ियों की लंबी कतार…

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

Bihar Bandh Train Protest Darbhanga | दरभंगा स्टेशन पर नमो भारत और बिहार संपर्क ट्रेन को रोका, जमकर नारेबाजी, गायघाट में प्रदर्शन

घमंडी सरकार और चुनाव आयोग के वोटबंदी की साजिश का विरोध

मतदाता गहन पुनरीक्षण के बहाने बिहार पर हमला बंद करो ! चुनाव हड़पने की कोशिश, मोदी–नीतीश बंद करो !घमंडी सरकार और चुनाव आयोग के वोटबंदी की साजिश के विरुद्ध आज गायघाट चौक पर चक्का जाम का नेतृत्व किया। इस तानाशाही फरमान के विरुद्ध इंडिया गठबंधन द्वारा प्रदेश भर में चक्का जाम किया गया है। गायघाट में साथी कार्यकर्ताओं के साथ पूरी दृढ़ता और अदम्य ऊर्जा के साथ यह अभियान जारी है। हम इसके विरोध में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे, हर चुनौती का सामना करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch