spot_img

‘मुझे टॉर्चर किया जा रहा है’, कहकर डर रहा था बेटा –परिजन बोले– हाथ-पांव बंधे थे, हत्या है@Darbhanga Navodaya में छात्र की संदिग्ध मौत! विरोध में बवाल, मां मुखिया रूबी कुमारी बीमार

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा नवोदय में 8वीं के छात्र की रहस्यमयी मौत! परिजन बोले– हाथ-पांव बंधे थे, हत्या है। छात्रावास में लटका मिला छात्र का शव, परिजनों ने कहा- बच्चा डरा हुआ था, हत्या की साजिश !’मुझे टॉर्चर किया जा रहा है’, कहकर डर रहा था बेटा – अगले दिन नवोदय में लटका मिला शव!@केवटी,दरभंगा,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

दरभंगा नवोदय हत्याकांड? छात्र का शव पंखे से लटका मिला, हाथ-पांव बंधे थे – परिजनों का हंगामा। छात्र की संदिग्ध मौत से दरभंगा में बवाल! पुलिस पर टूट पड़े लोग, अधिकारी पहुंचे घटनास्थल। बेटे की बातों से पहले ही डर गए थे पिता, अब मांग रहे इंसाफ!’ मुझे कुछ छात्र टॉर्चर करते हैं’ – 8वीं के छात्र की आखिरी बात, फिर मिला फंदे से लटका शव@केवटी,दरभंगा,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

नवोदय विद्यालय छात्रावास में आठवीं कक्षा के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। मृतक छात्र केवटी मुखिया और भाजपा नेता का पुत्र। शव के हाथ-पांव बंधे, परिजन बोले – हत्या है। सोमवार शाम बेटे से आखिरी बार बात हुई थी, कहा था – मुझे डर लगता है। पुलिस और प्रशासन को बचाव के लिए अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

केवटी (दरभंगा), देशज टाइम्स। नवोदय विद्यालय पचाढ़ी स्थित आरावली जूनियर बालक छात्रावास में मंगलवार की सुबह आठवीं कक्षा के छात्र यतीन गौतम (13 वर्ष) का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। मृतक छात्र केवटी पंचायत की मुखिया रूबी देवी और भाजपा के प्रखंड महामंत्री संतोष कुमार साह का पुत्र था। घटना के बाद विद्यालय परिसर में भारी हंगामा हुआ और इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

जब रैयाम थानाध्यक्ष धर्मेंद्र हांसदा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो परिजन और ग्रामीण भी विद्यालय पहुंच गए। छात्रावास के कमरे को बंद कर शव को उतारा गया, लेकिन परिजनों को अंदर जाने से रोका गया, जिससे गुस्साई भीड़ भड़क उठी। लोगों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की, जिससे पुलिस को भागकर जान बचानी पड़ी

मृतक छात्र यतीन गौतम के हाथ-पांव बंधे हुए पाए गए, जिससे हत्या की आशंका को बल मिला है। पिता संतोष कुमार साह का आरोप है कि पुत्र की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम बेटे से आखिरी बार बात हुई थी, तब वह डरा हुआ था और कहा था –

“कुछ छात्र मुझे टॉर्चर कर रहे हैं, मैं यहां नहीं रहूंगा।”

संतोष ने मंगलवार को विद्यालय आने का आश्वासन दिया था, लेकिन उससे पहले ही बेटे की मौत की सूचना मिली

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ विकास कुमार, सीटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, डीसीएलआर संजीत कुमार, एसडीपीओ सुभेंदर कुमार सुमन, बीडीओ रूखसार, और विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कियाकेवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार और अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया, तब जाकर हालात सामान्य हुए।

फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। प्रशासन ने घटना की गंभीरता से जांच का आश्वासन दिया है। विद्यालय प्राचार्य से अधिकारियों ने पूछताछ और दस्तावेजों की जांच भी की।

बेटे की मौत की खबर सुनकर मुखिया रूबी देवी की हालत बिगड़ गई, जिन्हें केवटी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। परिजनों और समर्थकों में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision