spot_img

Madhubani में हत्या, Jaipur भागा, Darbhanga में धराया, मरने से पहले तुफैल छोड़ गया था कातिल का क्लू?

spot_img
- Advertisement -

हत्या कर जयपुर भागा आरोपी दरभंगा स्टेशन से गिरफ्तार! पुलिस की बड़ी कामयाबी। 1 जुलाई की हत्या का आरोपी अलताब अब सलाखों के पीछे! दरभंगा स्टेशन से पकड़ा गया।हत्या के 7 दिन बाद पकड़ा गया आरोपी! दरभंगा रेलवे स्टेशन से दबोचा गया आफताब।@मधुबनी,देशज टाइम्स ब्यूरो।

- Advertisement -

मरने से पहले तुफैल ने लिया था कातिल का नाम!

मरने से पहले तुफैल ने लिया था कातिल का नाम! अब आरोपी गिरफ्तार, जल्द होगा खुलासा। जयपुर तक भागा, लेकिन बच न सका! दरभंगा स्टेशन से मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार। DSP की अगुवाई में हुआ बड़ा खुलासा! हत्या का आरोपी दरभंगा स्टेशन पर गिरफ्तार। जानिए पूरी क्राइम की दास्तांन भरीं कहानी@मधुबनी,देशज टाइम्स ब्यूरो।

- Advertisement -

मुख्य बिंदु संक्षेप में:बिस्फी थाना की सक्रियता से सफलता

सिमरी गांव में 1 जुलाई को चाकूबाजी की घटना। घायल तुफैल की इलाज के दौरान मौत। मृतक के अंतिम बयान में आरोपी की पुष्टि। जयपुर भागे आरोपी को दरभंगा स्टेशन से पकड़ा। बिस्फी थाना की सक्रियता से सफलता। जल्द होगी न्यायिक पेशी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

दरभंगा रेलवे स्टेशन से हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मधुबनी के सिमरी गांव में युवक की चाकू से हत्या

मधुबनी, देशज टाइम्स। जिले के सिमरी गांव में 1 जुलाई 2025 को हुई चाकूबाजी में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को दरभंगा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद आफताब उर्फ अलताब, सिमरी गांव निवासी, के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

घटना के दिन क्या हुआ था?

1 जुलाई की शाम बिस्फी थाना को सूचना मिली थी कि सिमरी गांव में मोहम्मद तुफैल पर चाकू से हमला किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल को तुरंत किब्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक तुफैल ने मरने से पहले अपने बयान में मोहम्मद आफताब को हमलावर बताया था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

एफआईआर और पुलिस की कार्रवाई

मृतक के चाचा लालाबाबु ने बिस्फी थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। एसपी के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी आफताब जयपुर फरार हो गया था, लेकिन वहां पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह भाग निकला।

तकनीकी निगरानी से मिली सफलता

तकनीकी सर्विलांस और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन दरभंगा रेलवे स्टेशन पर ट्रैक की। बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और उनकी टीम ने वहां से आफताब को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जांच जारी, हत्या के कारणों पर पुलिस सilent

हत्या का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस हत्या के पारिवारिक, आपसी विवाद या आपराधिक एंगल की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD