back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Madhubani Road Accident News: मधुबनी में सरकारी कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत! लौकही में थे पदस्थापित कृषि समन्वयक चंदन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी में सरकारी कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत! लाश पहुंचते ही गांव में मचा मातम। सड़क हादसे ने ले ली ब्लॉक सुपरवाइजर की जान – लौकी प्रखंड में पसरा सन्नाटा@मधुबनी,देशज टाइम्स ब्यूरो।

- Advertisement -

मुख्य बिंदु: एनएच-27, शहीद परमेश्वर चौक पर हादसा

मृतक का नाम: चंदन प्रसाद प्रभाकर। पद: कृषि समन्वयक सह ब्लॉक सुपरवाइजर। गांव: बथनाहा, गोगड़िया प्रखंड। कार्यस्थल: लौकही प्रखंड कार्यालय। हादसे का स्थान: एनएच-27, शहीद परमेश्वर चौक। समय: मंगलवार सुबह 9:30 बजे। मौत का कारण: सड़क दुर्घटना। स्थिति: मौके पर मौत, पत्नी सदमे में।

- Advertisement -

सड़क हादसे में कृषि समन्वयक चंदन प्रसाद प्रभाकर की दर्दनाक मौत, लौकही प्रखंड कार्यालय में शोक की लहर

फुलपरास/मधुबनी, देशज टाइम्स। फुलपरास थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीद परमेश्वर चौक के पास एनएच-27 पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कृषि समन्वयक सह ब्लॉक सुपरवाइजर चंदन प्रसाद प्रभाकर की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 9:30 बजे उस समय हुआ जब प्रभाकर ड्यूटी पर जा रहे थे

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder Case: एक कहानी का अंत खूनी वारदात में तब्दील...NH-27 पर मिली लाश का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

लौकही प्रखंड में थे पदस्थापित

मृतक चंदन प्रसाद प्रभाकर, गोगड़िया प्रखंड के बथनाहा गांव के निवासी थे। वर्तमान में वह लौकही प्रखंड कार्यालय में कृषि समन्वयक पद पर कार्यरत थे। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत उन्हें ब्लॉक सुपरवाइजर की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा

प्रभाकर अपनी नियमित ड्यूटी पर लौकही प्रखंड जा रहे थे। एनएच-27 पर शहीद चौक के समीप किसी तेज रफ्तार वाहन से टक्कर लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

पोस्टमार्टम के बाद गांव में पसरा मातम

मृतक का पोस्टमार्टम फुलपरास अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। जैसे ही उनका शव पैतृक गांव बथनाहा पहुंचा, गांव में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी गहरे सदमे में हैं और बार-बार बेहोश हो रही हैं। परिवार, रिश्तेदार और गांव के लोग गमगीन माहौल में शोक प्रकट कर रहे हैं।

लौकही प्रखंड कार्यालय में शोक की लहर

इस अचानक और अपूरणीय क्षति से लौकही प्रखंड कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है। कई पदाधिकारी और कर्मचारी कार्य छोड़कर शोक सभा में शामिल हुए। साथियों ने उन्हें कर्मठ, जिम्मेदार और ईमानदार अधिकारी बताया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...

Malayalam Horror Films: दिल दहला देने वाली ये फिल्में कर देंगी आपकी रूह कांपने पर मजबूर!

Malayalam Horror Films: इस वीकेंड अगर आप अपनी शाम को सिहरन और रोमांच से...

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें