spot_img

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, Darbhanga के अधिवक्ताओं में शोक

spot_img
- Advertisement -

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन! अस्पताल में भर्ती थे, 2200 करोड़ केस की चल रही थी जांच। सत्यपाल मलिक नहीं रहे! जिनके बयानों से दिल्ली हिलती थी, अब देश में शोक की लहर। जिन्होंने कृषि आंदोलन, CBI जांच और सत्ता पर उंगली उठाई – कभी बोलने से नहीं डरे – अब चुप हो गए सत्यपाल मलिक! पूर्व राज्यपाल की रहस्यमयी विदाई? निधन के 2 महीने पहले ही CBI ने किया था चार्जशीट फाइल। इधर, सत्यपाल मलिक के निधन पर दरभंगा वकालतखाना भवन में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।@दिल्ली साथ में कोर्ट रिपोर्टर दरभंगा। देशज टाइम्स।पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, Darbhanga के अधिवक्ताओं में शोक

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मासूम भतीजी का हत्यारा चाचा अब सड़ेगा जेल में, कोर्ट ने मुकर्रर की सजा की तारीख

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली, देशज टाइम्स | जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने 11 मई से अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

- Advertisement -

राजनीति से लेकर जन आंदोलनों तक रहा सक्रिय योगदान

सत्यपाल मलिक ने कृषि आंदोलन, भ्रष्टाचार विरोध, और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने बेबाक बयानों से राजनीतिक हलकों में विशेष पहचान बनाई। उनके निधन पर देश भर के नेताओं, समाजसेवियों और नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

- Advertisement -

किरू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार मामले में थी जांच

गौरतलब है कि 22 मई 2025 को CBI ने सत्यपाल मलिक समेत 5 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। मामला जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से जुड़ा था, जिसमें लगभग 2,200 करोड़ रुपए के सिविल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट में अनियमितता का आरोप है।

दरभंगा के अधिवक्ताओं ने जताया शोक

उनके निधन पर दरभंगा वकालतखाना भवन में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। वकीलों ने स्व. मलिक के चित्र पर पुष्प निवेदित कर श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि देश ने एक मुखर वक्ता ,छात्र राजनीति से बिधायक,सांसद और महामहिम राज्पाल पद को सुशोभित करने वाले एक बहूआयामी ब्यक्तित्व को खो दिया है। मौके पर अधिवक्ता अचलेंद्र नाथ झा, रामवृक्ष सहनी, मनोज कुमार, संतोष कुमार झा, विष्णुकांत चौधरी ,अनिल कुमार मिश्रा, संतोष कुमार सिन्हा, बुलन कुमार झा ,लिपिक विनय कुमार झा समेत दर्जनों वकीलों ने श्रद्धांजलि निवेदित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...