back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

कटेंगे 1.17 करोड़ लोगों के राशन कार्ड से नाम-अब फ्री राशन बंद…क्या आपका भी नाम लिस्ट में है?

spot_img
- Advertisement -

केंद्र का बड़ा एक्शन! 1.17 करोड़ लोगों के राशन कार्ड होंगे रद्द –अब फ्री राशन सिर्फ गरीबों को! आयकर दाता और चार पहिया वाहन मालिकों की छुट्टी। केंद्र सरकार का आदेश – 30 सितंबर तक हटेंगे अपात्र राशन कार्ड धारक।@देशज टाइम्स ब्यूरो रिपोर्ट।

- Advertisement -

सरकार का बड़ा फैसला: अपात्र राशन कार्ड धारकों की छुट्टी

अब नहीं चलेगा फर्जीवाड़ा! केंद्र ने 1 करोड़ से ज्यादा अपात्र राशन कार्डधारकों की बनाई सूची। NFSA लिस्ट में बड़ा खुलासा – करोड़ों लोग फर्जी तरीके से ले रहे थे मुफ्त अनाज, सरकार सख्त। राज्य सरकारों को सख्त निर्देश क्या आपका भी नाम लिस्ट में है?@देशज टाइम्स ब्यूरो रिपोर्ट।

- Advertisement -

अवैध राशन कार्ड पर केंद्र की सख्ती

केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि अवैध राशन कार्ड धारकों को चिन्हित कर 30 सितंबर तक सूची से हटाया जाए। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि गरीब और पात्र परिवारों तक ही मुफ्त अनाज योजना का लाभ पहुंच सके।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LPG Gas Crisis: जैसे ही गहराया LPG Gas Crisis...पेट्रोलियम कंपनियों ने रोके नए कनेक्शन और डबल सिलेंडर

किन लोगों का राशन कार्ड कटेगा?

सरकार ने स्पष्ट किया है कि निम्न लोग मुफ्त राशन (Free Ration) पाने के पात्र नहीं हैं – आयकर दाता (Income Tax Payers), सरकारी कर्मचारी, 1 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले परिवार, चार पहिया वाहन (Four-Wheeler) मालिक, कंपनियों में निदेशक (Company Directors) शामिल हैं।

क्रॉस-वेरिफिकेशन से खुला राज़

केंद्र सरकार ने राशन कार्ड धारकों के विवरण का मिलान कई मंत्रालयों के डेटाबेस (Database) से किया – आयकर विभाग – करदाता, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय – कंपनी निदेशक, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय – चार पहिया वाहन मालिक।

अवैध राशन कार्ड का आंकड़ा (Data Table)

श्रेणीअपात्र राशन कार्ड धारकों की संख्या
आयकर दाता94.71 लाख
चार पहिया वाहन मालिक17.51 लाख
कंपनी निदेशक5.31 लाख
कुल1.17 करोड़
यह भी पढ़ें:  Robotic Surgery Bihar: IGIMS पटना में AI-सक्षम रोबोटिक सर्जरी का आगाज़, सरकारी अस्पताल में पहली बार हुआ ऐसा कमाल

मौजूदा स्थिति, सरकार का कहना है…

NFSA डैशबोर्ड के अनुसार –अब तक 19.17 करोड़ राशन कार्ड जारी किए गए हैं। इनसे जुड़े 76.10 करोड़ लाभार्थी है। सरकार का कहना है कि अपात्र कार्ड धारकों को हटाकर जरूरतमंद लोगों को शामिल किया जाएगा। यह कार्रवाई सुनिश्चित करेगी कि सरकारी खाद्यान्न योजना (Ration Scheme) केवल उन्हीं परिवारों तक पहुंचे जिन्हें वास्तव में इसकी ज़रूरत है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

उस्ताद भगत सिंह: रिलीज से पहले ही आसमान छूने लगीं टिकटों की कीमतें, क्या होगा असर?

Ustaad Bhagat Singh News: साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण की मच-अवेटेड फिल्म...

गर्मी से पहले करें AC की ऑनलाइन बुकिंग, बचें महंगी सर्विस और लंबी कतारों से

AC Service Booking: गर्मी का आगमन होने से पहले अपने एयर कंडीशनर की सर्विसिंग...

अनुराग डोभाल की एक्सीडेंट के बाद पत्नी ऋतिका का क्रिप्टिक पोस्ट, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप!

Anurag Dobhal News: बाइक के रफ्तार के शौकीनों के दिलों पर राज करने वाले...

UP Board Marksheet: यूपी बोर्ड की नई मार्कशीट, अब होगी पहले से कहीं ज़्यादा सुरक्षित और दमदार

UP Board Marksheet: यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए इस बार एक बड़ा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें