back to top
3 सितम्बर, 2024
spot_img

महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के अधिकारों पर बेनीपुर में विधिक जागरूकता

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बेनीपुर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) की सचिव आरती कुमारी के मार्गदर्शन में माधोपुर सामुदायिक भवन पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी अधिकारों, नालसा योजनाओं और निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में आमजन को जानकारी देना था।@सतीश चंद्र झा,बेनीपुर (दरभंगा), देशज टाइम्स।

कार्यक्रम की अध्यक्षता और प्रमुख वक्ता

कार्यक्रम की अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, बच्चों की सुरक्षा और वृद्धजनों के अधिकारों के लिए कई सशक्त कानून बनाए गए हैं।

महिलाओं की सुरक्षा हेतु घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम और कामकाजी महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा कानून बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Rahul Gandhi ने कहा- शुभम ये लो तुम्हारी नई Pulsar 220 बाइक! दरभंगा का किस्सा पटना में खत्म, यात्रा में खोई बाइक! राहुल गांधी ने सौंपी नई बाइक की चाबी

महिलाओं के साथ क्रूरता के मामलों में भारतीय न्याय संहिता (Indian Penal Code – IPC) की धारा 85 के तहत तीन वर्ष कारावास और जुर्माने का प्रावधान है। बच्चों की सुरक्षा के लिए पोक्सो एक्ट जैसे कठोर कानून लागू किए गए हैं।

बच्चों और समाज के लिए अपील

विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि अक्सर जानकारी के अभाव में पीड़ित न्याय पाने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को शिक्षित करने, बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को रोकने, और महिलाओं के प्रति हिंसा को खत्म करने की अपील की।

उनका कहना था कि अगर समाज के हर नागरिक को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी हो, तो न्याय सबके लिए सुलभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:  "यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते…" Darbhanga Court से आया बाल विवाह मिटाने का बड़ा संदेश, गूंजा संकल्प –अब गांव-गांव जाकर होगी बाल विवाह के खिलाफ बड़ी लड़ाई

नालसा की योजनाओं की जानकारी

प्राधिकार सहायक कुमार गौरव ने कार्यक्रम में नालसा (NALSA – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेनीपुर न्यायालय में फिलहाल राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छोटे-मोटे विवादों और लंबित मामलों का निःशुल्क समाधान होगा। नालसा का टोल-फ्री नंबर 15100 डायल करके कोई भी व्यक्ति निःशुल्क विधिक सेवाएं प्राप्त कर सकता है।

महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर फोकस

बैठक में विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के अधिकारों की चर्चा हुई।महिलाओं को घरेलू हिंसा से सुरक्षा,बच्चों को यौन शोषण से बचाव, वृद्धजनों को देखभाल और सामाजिक सुरक्षा दिलाने से संबंधित कानूनों और प्रावधानों पर विस्तार से बताया गया।

यह भी पढ़ें:  वर्दी के बिना थानेदारी और रिश्वतखोरी –महंगा पड़ा@Darbhanga कोतवाली के ASI सस्पेंड

उपस्थित गणमान्य लोग

इस अवसर पर पीएलवी महफूज आलम, जोगी लालदेव, सुरेश लालदेव, श्रवण राय, सुजीत कुमार देव सहित कई लोग मौजूद थे।

समाज को जागरूक और सशक्त बनाने की पहल

विधिक जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही था कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग नालसा की योजनाओं, कानूनी अधिकारों, और निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं से अवगत हों। यह कार्यक्रम न सिर्फ न्याय तक पहुँच आसान बनाने की दिशा में कदम है, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाने की पहल भी है।

जरूर पढ़ें

Bihar Election का कांव-कांव: Track Change Politics, आंसुओं से भीगेगा मंच…आज और कल क्या होगा BIHAR में… “पुष्पा नो टियर”?

बिहार चुनाव से पहले NDA को सबसे बड़ा झटका… 3 दिग्गज नेताओं ने थामा...

Madhubani जेल में 7 फेरे…पति की मौत, देवर का अत्याचार…और अब कैदी बने बरात, जेल में शादी! … ऐसा भी हो सकता है BIHAR...

मधुबनी जेल में 7 फेरे… कोर्ट के आदेश पर हुआ ऐसा ‘विवाह’ जिसे देख...

Madhubani News: दर्दनाक हादसा, पोखर में डूबे दो मासूम भाई, हर आंख नम

मधुबनी | जयनगर थाना क्षेत्र के डोरबार पंचायत के सिंगराही गांव में मंगलवार शाम...

Darbhanga में सड़क हादसा, रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौत, छीना परिवार का सहारा, मासूम बेटी हुई अनाथ

कुशेश्वरस्थान पूर्वी, दरभंगा। तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के सेवका गांव के पास एसएच 56 पर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें