
आकिल हुसैन, मधुबनी, देशज टाइम्स। जयनगर थाना पुलिस ने भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते वाटरवेज चौक के निकट से प्याज लदे चोरी के एक पिकअप वेन के साथ चालक को हिरासत में लिया। पिकअप वेन के चालक से कागज के जांच के बाद पिकअप चोरी का निकला।
अभियान में एएसआई संजय सिंह व सुनील सिंह शामिल थे। मामले में चालक मुकेश यादव समेत चार लोगों के खिलाफ जयनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सहायक थाना अध्यक्ष एसएन सारंग ने देशज टाइम्स को बताया, बाजार समिति से एक पिकअप वेन पर प्याज लादकर बेतौन्हा के रास्ते नेपाल ले जाने के फिराक में था।
थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर प्याज लदे वेन को पकड़ा। जांचोपरांत पिकअप वेन वेस्ट बंगाल का नंबर था। जो चोरी का निकला। गिरफ्तार ड्राइवर मुकेश यादव थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी गांव का बताया गया है,जिसे न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया है। सहायक थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्याज के व्यापारी श्रवण पूर्वे सहित चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
मधुबनी से चोरी के पिकअप से नेपाल भेजा जा रहा था किचन की शान प्याज, चालक समेत 4 पर FIR







You must be logged in to post a comment.