spot_img

समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ने बैलगाड़ी में मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 2 जख्मी, कोहराम

spot_img
- Advertisement -

खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेन से गिर 5 युवकों की मौत 

बेगूसराय, देशज न्यूज। खगड़िया-समस्तीपुर वाया रोसड़ा रेलखंड के वरैपुरा हॉल्ट के समीप गुरुवार की दोपहर ट्रेन से गिरकर पांच युवकों  की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवकों  की हालत नाजुक बनी हुई है। चार मृतकों की पहचान कंचन सिंह, रामबाबू राय, प्रवीण कुमार और सूरज कुमार के रूप में की गई है। 
एक मृतक की पहचान समाचार प्रेषण तक नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 63348 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर वरैपुरा हाल्ट से खुली थी। इसी दौरान शकरपुरा गुमटी से गन्ना लदी एक बैलगाड़ी पास कर रही थी। गुमटी पार करने के दौरान ट्रेन की आवाज सुनकर बैल भड़क गए। गाड़ी  छोड़ भाग गए। इसी दौरान ट्रेन के आ जाने से ट्रेन के गेट पर लटके सात युवक बैलगाड़ी की चपेट में आकर ट्रेन से नीचे गिर गए।

इनमें पांच युवक की मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया है। हालांकि ट्रेन नहीं रुकी। ट्रेन के हसनपुर पहुंचने पर गार्ड ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। इसके बाद हसनपुर जीआरपी मौके पर पहुंची । वरीय अधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए  हैं । जिन मृतकों के परिजन ट्रेन में सवार थे वे  सब हसनपुर में ट्रेन से उतर कर घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं तथा आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी हुई है।समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ने बैलगाड़ी में मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 2 जख्मी, कोहरामसमस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ने बैलगाड़ी में मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 2 जख्मी, कोहराम

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...

Bihar News: रुतबा तार -, Vaishali Molestation Case: महिला होमगार्ड से दुराचार में बड़ा एक्शन, समादेष्टा प्रेमचंद पर गाज!

Vaishali Molestation Case: बिहार के वैशाली से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है,...