spot_img

छात्र नेता रोहित वेमुला को दरभंगा आइसा-इनौस ने किया याद, कहा, CAA-NRC मोदी की नौटंकी

spot_img
- Advertisement -
छात्र नेता रोहित वेमुला को दरभंगा आइसा-इनौस ने किया याद, कहा, CAA-NRC मोदी की नौटंकी
छात्र नेता रोहित वेमुला को दरभंगा आइसा-इनौस ने किया याद, इनौस जिलाध्यक्ष केशरी यादव ने कहा, CAA-NRC मोदी की नौटंकी

देश के चर्चित हैदराबाद सेंट्रल विश्वविद्यालय के छात्र नेता रोहित वेमुला को दरभंगा आइसा-इनौस ने याद किया। मौका था, तीसरा शहादत दिवस का। शुक्रवार को अंबेडकर कल्याण छात्रावास में आइसा व इनौस ने मनाया। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। मौके पर सभा हुई।

- Advertisement -

दरभंगा, देशज न्यूज (Deshaj News)। इनौस जिला अध्यक्ष केशरी कुमार यादव ने कहा, मोदी सरकार शिक्षा ,रोजगार विरोधी है एवं शिक्षा रोजगार से जुड़े सवालों को दबाने का काम करती है। उसी का परिणाम है CAA, NRC व NPR जैसी कानून को थोपने का नौटंकी कर रही है। संविधान विरोधी सरकार आज हमारे देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। सरकार को चाहिए रोजगार से वंचित नौजवानों का रजिस्टर तैयार करें। कहा, भूमिहीनों का रजिस्टर तैयार करें। इसके उलट सरकार काम कर रही है।

- Advertisement -

भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अमरजीत अंबेडकर व राजेश पासवान ने कहा, देश के दलितों को शिक्षा व रोजगार से वंचित किया जा रहा है। NRC, CAA, NRP जैसी काला कानून से रोहित वेमुला को न्याय नही मिलने वाला है, उसे न्याय तब मिलेगा जब देश के सरकार दलितों को शिक्षित कर उसकी रोजगार के दिशा में पहल करे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Education News: आपके इर्द-गिर्द Biodiversity Conservation: मानव अस्तित्व का आधार, LNMU में वैज्ञानिकों ने बताया क्यों जरूरी है जैव विविधता का संरक्षण

इनौस महानगर अध्यक्ष रंजीत राम ने कहा, ‘देश की मोदी सरकार के आने के बाद दलितों पर हमला तेज हो गया है। दलित छात्रों की छात्रवृत्ति में कटौती एवं नहीं देने का काम कर रही है। जब छात्र छात्रवृत्ति के लिए आंदोलन करते हैं तो उनको लाठी से पीटा जाता है। कहा,  दलितों के खिलाफ हो रही साजिश के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। दलितों की आवाज को दबाने के लिए मोदी सरकार ने चंद्रशेखर रावण को रासुका लगाकर जेल के अंदर बंद कर दिया था, लेकिन फिर भी अब यह आवाज दबने वाली नहीं है। अब देश में दलित गरीब अकलियतों की एकता ही मोदी एवं नीतीश सरकार को सबक सिखाएगी।

कार्यक्रम में राजेश राम (भीम आर्मी) ,रमन कुमार ,मुकेश कुमार मनोज पासवान , भोला पासवान, मुरारी ,श्रवण राम ,रोहित पासवान ,जगदम्बा मांझी ,राज पासवान ,नीतीश पासवान,दिलीप राम अरविंद राम व अन्य दर्जनों लोगों ने मिलकर शहादत दी।छात्र नेता रोहित वेमुला को दरभंगा आइसा-इनौस ने किया याद, कहा, CAA-NRC मोदी की नौटंकीछात्र नेता रोहित वेमुला को दरभंगा आइसा-इनौस ने किया याद, इनौस जिलाध्यक्ष केशरी यादव ने कहा, CAA-NRC मोदी की नौटंकी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gopalganj Child Death: गोपालगंज के parked पुरानी कार में मिला 7 साल के बच्चे का शव, खेलने के लिए निकला और मिस्ट्री!

Gopalganj Child Death: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने...

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...