back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

spot_img
- Advertisement -

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल दो लाख 13 हजार 475 मतदाताओं में से एक लाख 30 हजार 948 लोगों ने वोट डाला। इनमें 69,297 महिलाएं और 61,651 पुरुष शामिल थे।

- Advertisement -

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतदान

सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और दिनभर उत्साह का माहौल रहा। कुछ मतदान केंद्रों पर EVM में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिली, लेकिन उसे मौके पर ही ठीक कर लिया गया।

- Advertisement -

अर्द्धसैनिक बलों और होमगार्ड जवानों की तैनाती से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा। वहीं उड़नदस्ता टीम भी लगातार निगरानी में रही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी बचाने में कोरम बना 'ब्रह्मास्त्र', विपक्ष की सारी रणनीति हुई फेल

घंटेवार मतदान प्रतिशत

  • सुबह 9 बजे तक मतदान 13.6%

  • 11 बजे तक 29.15%

  • 1 बजे तक 40.10%

  • 3 बजे तक 51.95%

  • 5 बजे तक 58.68%
    अंततः शाम तक 61.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

महिलाओं की रही अधिक भागीदारी

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें दिखीं। कई केंद्रों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही, जिससे महिला मतदाताओं की जागरूकता झलकी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घर का दरवाजा भी महफूज नहीं, Bike Theft चोरों के हौसले बुलंद, उठा ले गए दो बाइकें, पढ़िए सुबह उठे... नींद उड़ी!

पिंक मतदान केंद्रों पर दिखा उत्साह

प्रभारी बीडीओ सह एआरओ मनोज कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 5 पिंक मतदान केंद्र बनाए गए थे।
जोगियारा पंचायत के मध्य विद्यालय कूंजकुटी (केंद्र संख्या 34, 35) और नवादा मध्य विद्यालय (केंद्र संख्या 37) पर महिला कर्मियों की तैनाती रही।

  • केंद्र संख्या 34 पर 755 में से 433 मतदाताओं ने वोट डाला

  • केंद्र संख्या 35 पर 766 में से 394 मतदाताओं ने मतदान किया

  • केंद्र संख्या 37 पर 574 में से 364 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा LNMU का National Youth Festival में बजा डंका, चेन्नई में अपनी प्रतिभा से छात्रों ने जीता देश का दिल

कुल मतदाताओं का विवरण

एआरओ के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में कुल 2,13,475 मतदाता पंजीकृत हैं—

  • 1,01,165 महिलाएं

  • 1,12,306 पुरुष

  • 4 ट्रांसजेंडर मतदाता

मतदान के दौरान शांति, उत्साह और लोकतांत्रिक जोश का नजारा पूरे जाले प्रखंड में देखने को मिला।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Farida Jalal: 77 साल की हुईं सदाबहार फरीदा जलाल, जानें मां और बहन के किरदारों से कैसे बनीं लाखों दिलों की ‘हीरोइन’!

Farida Jalal News: बॉलीवुड की वो दिग्गज अदाकारा, जिन्होंने कभी लीड रोल नहीं निभाया,...

Sanya Malhotra ने मुंबई में खरीदा नया घर, धूमधाम से किया गृह प्रवेश!

Sanya Malhotra News: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने अपने फैंस को दी...

Kharmas 2026: खरमास में सूर्यदेव की उपासना से पाएं सुख-समृद्धि

Kharmas 2026: ज्योतिष शास्त्र में खरमास का विशेष महत्व है, यह वह काल होता...

Samastipur Railway Division की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट वालों से वसूले ₹81 लाख, जानिए पूरा मामला

Samastipur Railway Division: रेलवे की पटरियों पर सिर्फ ट्रेनें नहीं दौड़तीं, बल्कि नियम और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें