spot_img

सीएम कॉलेज में शह और मात का खेल शुरु, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की दिखी चटक रंग

spot_img
- Advertisement -
सीएम कॉलेज में शह और मात का खेल शुरु, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की दिखी चटक रंग
सीएम कॉलेज में शह और मात का खेल शुरु, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की दिखी चटक रंग
  • मुख्य बातें
  • सीएम कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
  • शतरंज धैर्य डॉ. मुश्ताक ने कहा, बुद्धि का महत्वपूर्ण अंतररराष्ट्रीय खेल
  • शतरंज प्रतियोगिता में मो. असलम (छात्रों में) तनीषा अग्रवाल (छात्राओं में) ने पाया प्रथम स्थान

    - Advertisement -
    • दरभंगा, देशज न्यूज। खेल के जरिए आपसी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जगायी जा सकती है। यह हमारे बीच द्वेष की नहीं, बल्कि आपसी दोस्ती की भावना को उत्पन्न करता है। शतरंज धैर्य व बुद्धि का अंतरराष्ट्रीय खेल है। यह भारत ही नहीं, बल्कि लगभग पूरे विश्व में खेला जाता है। यह बात सीएम कॉलेज  के प्रधानाचार्य डॉ. मुश्ताक अहमद ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2019-20 का उद्घाटन करते हुए कही।

    खिलाड़ी आएं आगे हर सरकारी विभागों में मिलेगी विशेष सुविधा : डॉ. मुश्ताक
    प्रधानाचार्य डॉ. मुश्ताक ने कहा, हर सरकारी विभाग में खिलाड़ियों के लिए नौकरियां उपलब्ध हैं। विशेष रूप से रेलवे, वायुयान विभाग, सेना व पुलिस बल आदि के साथ-साथ टाटा, रिलायंस आदि निजी क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति होती है। हर वर्ष योग्य खिलाड़ियों की कमी के कारण खिलाड़ी कोटे का सीट खाली रह जाता है।

    - Advertisement -

    सीएम कॉलेज में शह और मात का खेल शुरु, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की दिखी चटक रंगसीएम कॉलेज में शह और मात का खेल शुरु, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की दिखी चटक रंग

    - Advertisement -

    डॉ. आरएन चौरसिया,श्याम किशोर मंडल ने बढ़ाया प्रतिभागियों का हौंसला
    डॉ. अवनि रंजन सिंह, डॉ. अमरेंद्र शर्मा, प्रो. शिप्रा सिन्हा, डॉ. आर एन चौरसिया, प्रो. अमृत कुमार झा, डॉ. विजयसेन पांडेय, डॉ. एकता श्रीवास्तव, डॉ. शशांक शुक्ला, डॉ. नीरज कुमार, पीटीआई श्याम किशोर मंडल, प्रकाश कुमार, सुधांशु कुमार रवि, पुरुषोत्तम कुमार चौधरी सहित 100 से अधिक शिक्षक, खिलाड़ी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    ये रहे विजेता, मारी बाजी 
    आज आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में मो. अशलम-प्रथम, निखिल रंजन-द्वितीय व रूद्र प्रताप चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में तनीषा अग्रवाल-प्रथम, आभा कुमारी-द्वितीय व अंजली कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    महाविद्यालय के खेल पदाधिकारी प्रो. यादवेंद्र सिंह ने कहा, सभी विजयी खिलाड़ियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को प्रमाण पत्र तथा मेडल आदि से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए 27 से 29 जनवरी के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिता महाविद्यालय में कराए जाएंगे।

सीएम कॉलेज में शह और मात का खेल शुरु, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की दिखी चटक रंगसीएम कॉलेज में शह और मात का खेल शुरु, वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की दिखी चटक रंग

यह भी पढ़ें:  Darbhaga News: दोनार में Power Cut, 2 घंटे गुल रहेगी बिजली, 7 अप्रैल को इन इलाकों पर पड़ेगा असर
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Crime News: मधुबनी के निर्माणाधीन मकान में मिली जली हुई लाश, पढ़िए …एसिड डालकर पहचान छिपाने की बड़ी वारदात!

Madhubani Murder: बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Darbhanga News: बेनीपुर में Land Dispute, पुस्तैनी जमीन को लेकर खूनी झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी, DMCH रेफर

Land Dispute: बेनीपुर में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में दो लोग...

Darbhanga News: दरभंगा के 6 होटल पर FIR, दरभंगा में अवैध Domestic Gas Cylinder के उपयोग पर बड़ा एक्शन, पढ़िए किन होटलों पर गिरी...

Domestic Gas Cylinder: दरभंगा में अब होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की खैर नहीं। जिला प्रशासन ने...

Bhagalpur News: अकबरनगर में होगा स्टेडियम निर्माण! खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत, जानें अपडेट

स्टेडियम निर्माण: खेल और युवाओं के भविष्य को आकार देने वाली मांगें हमेशा उठती...