spot_img

Chapra Encounter: छपरा में पुलिस मुठभेड़, हत्या का आरोपी शिकारी राय घायल, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

छपरा न्यूज़: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का एक्शन तेज हो गया है। छपरा में सोमवार सुबह तड़के ही एक सनसनीखेज पुलिस मुठभेड़ देखने को मिली, जिसमें रविवार को हुई एक हत्या का मुख्य आरोपी शिकारी राय घायल हो गया। पुलिस और अपराधी के बीच हुई इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को भी गोली छूते हुए निकली है। पुलिस ने घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

- Advertisement -

दरअसल, यह मुठभेड़ बीते रविवार (30 नवंबर, 2025) की दोपहर छपरा पुलिस लाइन के पास हुई एक हत्या के मामले में की गई कार्रवाई के दौरान हुई। पुलिस को इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले थे, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई। छपरा के डॉ. एसएसपी कुमार आशीष ने इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गहन छानबीन के बाद नंदकिशोर राय उर्फ शिकारी राय का पता चला, जिसकी लोकेशन अख्तियारपुर नहर के पास मिली।

- Advertisement -

बगीचे में आरोपी ने की जवाबी फायरिंग, पुलिस का भी जवान घायल

एसएसपी कुमार आशीष के मुताबिक, पुलिस टीम ने अख्तियारपुर नहर के पास से शिकारी राय को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार एक बगीचे में छिपा हुआ है। पुलिस टीम जब उसे लेकर हथियार बरामद करने बगीचे में गई, तो शिकारी राय ने अचानक हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें शिकारी राय के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल, आठ जिंदा कारतूस, दो खाली खोखे और तीन मैगजीन बरामद की हैं। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी के कंधे को छूते हुए भी गोली निकल गई, जिससे वह मामूली रूप से घायल हुआ है।

- Advertisement -

एसएसपी ने आगे बताया कि कड़ी पूछताछ में शिकारी राय ने रविवार को हुई हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। सीसीटीवी फुटेज से भी उसकी भूमिका स्पष्ट हो रही है। पुलिस ने उसके अन्य साथियों की भी पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है।

मृतक भी था पेशेवर शूटर, दर्ज थे 10 से ज्यादा मामले

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई थी, वह भी एक पेशेवर शूटर था। एसएसपी कुमार आशीष ने बताया कि मृतक पर 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे और वह कई जिलों में हत्या सहित अन्य गंभीर वारदातों में शामिल रहा था। वहीं, घायल आरोपी शिकारी राय पर भी 6-7 मामले दर्ज हैं। एसएसपी के अनुसार, इन दोनों अपराधियों के बीच आपसी रंजिश और एक-दूसरे को खत्म करने का संदेह ही इस हत्या का मुख्य कारण बना।

दो दिन पहले दिनदहाड़े हुई थी हत्या

गौरतलब है कि यह पूरी कार्रवाई रविवार को छपरा में हुई एक हत्या के बाद शुरू हुई थी। उस दिन, शहर में दिनदहाड़े एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने उसके सिर में गोली मारी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस घटना के बाद से ही पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी और अब जाकर एक मुख्य आरोपी को पकड़ा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur Railway News: गर्मियों में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने चलाई Madhubani और Samastipur समर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा रूट और...

समर स्पेशल ट्रेन: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं और घर जाने वालों...

Bihar Government: पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सरकार की नीयत पर कही बड़ी बात, पढ़िए विकास का पहिया और विपक्ष को जवाब!

Bihar Government: बिहार की सियासत में आज एक बड़ा दिन रहा, जब मुख्यमंत्री सम्राट...

Samastipur News: समस्तीपुर मंडल में Fire Safety Audit का बड़ा फैसला, रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा होगी मजबूत

Fire Safety Audit: पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में आग की घटनाओं से...