spot_img

शाहपुर बना शहंशाह

spot_img
- Advertisement -

शाहपुर बना शहंशाहआकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के शाहपुर पंचायत के राधा-कृष्ण मंदिर के समीप ग्रामीणों ने उपस्थिति में शाहपुर पंचायत के पूर्ण ओडीएफ घोषित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बीडीओ मनोज कुमार को मुखिया ने ओडीएफ का प्रमाण पत्र सौंप कर इस मुहिम को सफल बनाने के लिए वार्ड सदस्यों के साथ अधिकारियों के कार्यशैली की प्रशंसा की। वहीं, बीडीओ ने पूरे पंचायत को ओडीएफ घोषित कराने के लिए सभी वार्ड सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि ये गौरव की बात है। शाहपुर पंचायत शिक्षितों व महान व्यक्तित्व के लोगों का गांव है। गांव की सुंदरता सामने तब ही आ पाती है, जब गांव की सड़कें कचरामुक्त व शौचमुक्त हो। इस तरह का नजारा सामने आने पर हर प्रकार के बीमारियों पर कंट्रोल हो जाता है। वहीं सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ओडीएफ घोषित होने से ये दर्शाता है कि पंचायत के लोग स्वच्छता को अधिक महत्व देते है। वहीं, पैक्स अध्यक्ष काशीनाथ झा मंगल ने संबोधित करते हुए कहा कि अब शौचालय निर्माण के बाद भुगतान की कोई समस्या नहीं है। आराम से शौचालय का निर्माण कराएं। इससे पूर्व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ, सीओ, आवास सहायक, मवेशी चिकित्सक को पाग-दोपट्टा देकर सम्मानित किया। मौके पर आवास सहायक शंकर मिश्र, समाजसेवी ललित कुमार सिंह, कमल बैठा, आरटीआई एक्टिविस्ट प्रभात रंजन सिंह, अनिल झा, कृश्णदेव सिंह, कौशल झा, दीपक कुमार झा उर्फ मंटू, सत्यनारायण ठाकुर, संजय मुखिया, गीता देवी, इंदू देवी, आशा देवी, पहाड़ी सिंह समेत कई लोगों ने संबोधित किया।शाहपुर बना शहंशाह

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में दहकती मालगाड़ी! सुल्तानगंज में कोयले से भरी ट्रेन में भड़की आग| पढ़िए – किसने पलक झपकते बचाई सैकड़ों जान! घंटों...

Bhagalpur News: भागलपुर के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर शाम कोयला लदी मालगाड़ी की एक बोगी में भीषण आग लग गई। स्टेशन मास्टर की तत्परता से बड़ा हादसा टला और करीब डेढ़ घं#BhagalpurNews,#TrainFire,#Sultanganj

बड़ी खबर: बिहार में सड़कें बनेंगी और मजबूत! RWD की नई लैब से 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट | प्रदेश के हर जिले में...

Bihar RWD: बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) ने सड़कों और पुलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब हर जिले में खुलेगी प्रयोगशाला, 24 घंटे में मिलेगी निर्माण#BiharNews,#RWDBihar,#RoadConstruction

बिहार में बड़ा झटका! 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सैकड़ों ट्रेनें रद्द, उत्तर बिहार से झारखंड के कई ट्रेनों के रूट बदले –...

Bihar Train Cancel: बिहार के मोकामा में राजेंद्र पुल पर मेगा ब्लॉक के कारण 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सैकड़ों ट्रेनें रद्द रहेंगी और 384 के मार्ग बदले जाएंगे। यात्रियों की परेशानी ब#BiharTrainCancel,#MokamaMegaBlock,#NorthBiharTrains

माफिया अतीक के बेटे की मौत का दिल दहलाने वाला Video, कार 10 फीट उछली!

Jhansi News: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत का एक दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झांसी में हुए इस सड़क हादसे में क्रेटा कार 10 फीट हवा में उछल ग#JhansiNews,#AbaanAccident,#AtiqAhmed