मई,5,2024
spot_img

संकल्प रैली में बोले PM मोदी, 21वीं सदी के भारत का भविष्य तय करेगा दिल्ली चुनाव

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली,देशज न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के शाहदरा इलाके में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव ने केवल राजधानी का बल्कि 21वीं सदी के भारत का भविष्य तय करने वाला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा दिल्ली में चुनाव की घोषणा के बाद पहली जनसभा है। उन्होंने कहा, यह चुनाव केवल सरकार बनाने का नहीं बल्कि दिल्ली के विकास को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए होगा। यह चुनाव दिल्ली के इसी गौरव को 21वीं सदी की पहचान और शान देने के संकल्प का है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों का मन क्या है यह बताने की जरूरत नहीं है। यहां उपस्थित भीड़ से स्पष्ट पता चल रहा है।  लोकसभा के चुनाव में दिल्ली के एक-एक वोट ने भाजपा की ताकत बढ़ाई और सातों सीटें जिताकर बता दिया था, वह किस दिशा में सोच रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Amethi LokSabha Seat: गांधी परिवार की बेवफाई का शिकार तो नहीं हो गये किशोरी लाल शर्मा

दिल्ली के वोट ने देश बदलने में बहुत बड़ी मदद की है और उनका वोट दिल्ली को भी बदलेगा और इसे सुरक्षित और आधुनिक बनाएगा।

संकल्प रैली में बोले PM मोदी, 21वीं सदी के भारत का भविष्य तय करेगा दिल्ली चुनावसंकल्प रैली में बोले PM मोदी, 21वीं सदी के भारत का भविष्य तय करेगा दिल्ली चुनाव

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें