spot_img

पिकनिक मनाकर लौट रही दलित युवती से जंगल में गैंग रेप, 4 दुष्कर्मी गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

रामगढ़, देशज न्यूज। रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में एक दलित युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। शुक्रवार की सुबह कुज्जू ओपी पुलिस ने बोंगाबार गांव से चार लोगों को पकड़ कर हिरासत में रखा है। पुष्टि एसडीपीओ अनुज उरांव ने की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार केदला बस्ती से कुछ लोग गुरुवार को पिकनिक मनाने पतरातू डैम गए हुए थे। इस ग्रुप में कुछ लोग गाड़ी पर सवार थे, तो कुछ युवक व युवतियां बाइक से पिकनिक में शामिल होने गए थे। उसमें एक बाइक पर केदला बस्ती की एक युवती और बोकारो जिले के नावाडीह निवासी एक युवक भी था।

- Advertisement -

गुरुवार की देर शाम यह सभी लोग पिकनिक मना कर लौट रहे थे। कुज्जू ओपी क्षेत्र में ओवर ब्रिज के पास युवती ने बाथरूम जाने की बात कही, तो युवक ने बाइक रोक दी। युवती जैसे ही जंगल में गई वही कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। उसके साथ बलात्कार किया। लड़के जब वहां से फरार हुए तो पीड़िता अपने परिजनों के साथ कुजू ओपी पहुंची और पुलिस से शिकायत की। 

- Advertisement -

तत्काल इस मामले में कुजू ओपी प्रभारी भरत पासवान ने कार्रवाई शुरू की और बोंगाबार गांव में छापेमारी कर सभी संदिग्ध चार आरोपियों को गिरफ्तार कर  लिया। उन सभी से पूछताछ की जा रही है। युवती के चिकित्सीय जांच को लेकर भी प्रक्रिया की जा रही है। 

पिकनिक मनाकर लौट रही दलित युवती से जंगल में गैंग रेप, 4 दुष्कर्मी गिरफ्तार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Fire Incidents: दरभंगा में 21 समेत बिहार में जले 150 से अधिक घर, मासूम समेत करोड़ों का नुकसान, जानें

Bihar Fire Incidents: बिहार में रविवार का दिन आग का तांडव लेकर आया। प्रदेश...

Adiyogi Bihar: भागलपुर में बनेगा 112 फीट ऊंचा आदियोगी मंदिर, जानें क्या है ईशा फाउंडेशन का मेगा प्लान

Adiyogi Bihar: बिहार के भागलपुर में जल्द ही एक ऐसी आध्यात्मिक सौगात मिलने वाली...

Bihar Panchayat Elections में ‘Chip EVM’ का होगा इस्तेमाल, जानिए इसकी 5 बड़ी खासियतें और पूरी तैयारी

Bihar Panchayat Elections Chip EVM: बिहार पंचायत चुनाव में इस बार बड़ा बदलाव होने...

Bihar Weather Alert: बिहार में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है! जहां एक...