back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

Darbhanga सीएम साइंस कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव: 100 से अधिक रिक्तियों पर होगी सीधी नियुक्ति

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा देशज टाइम्स।सीएम साइंस कॉलेज में 18 दिसंबर को एक बड़ा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित होने जा रहा है। इंडसलैंड बैंक में कस्टमर रिटेंशन ऑफिसर के पद पर नियुक्ति के लिए यह ड्राइव कॉलेज के आईक्यूएसी सेल द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 100 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा।

- Advertisement -

कॉलेज के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में इंडसलैंड बैंक के लिए भारत फाइनेंसियल इनकल्शन लिमिटेड द्वारा अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा ली जाएगी। कॉलेज के आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. शाकिर अहमद ने बताया कि इस पद पर नियुक्ति के इच्छुक स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 32 वर्ष के बीच होना निर्धारित है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

दावेदारों के लिए आवश्यक योग्यताएं और दस्तावेज

साक्षात्कार के समय प्रतिभागियों को आयु एवं योग्यता संबंधी प्रमाण पत्रों के साथ अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो लाना अनिवार्य होगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 100 से अधिक रिक्तियों को भरने की योजना है, जो कॉलेज के योग्य अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कोर्ट में जज साहब ने उड़ाया गुलाल, वकील ने गाया फाग, दरभंगा में होली का ऐसा रंग जमा कि सब देखते रह गए

प्रधानाचार्य और समन्वयक के विचार

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने इस आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों के बीच करियर और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में काफी मददगार होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के वर्तमान दौर में प्लेसमेंट परिदृश्य को निखारने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह छात्रों के भविष्य के करियर को संरक्षित करते हुए उन्हें रोजगार पाने में मदद करता है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. ऋचा तिवारी ने बताया कि कॉलेज में पहली बार आयोजित हो रहे इस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय किसी भी असुविधा से बचाव के लिए बुधवार को प्लेसमेंट सेल द्वारा मॉक इंटरव्यू का आयोजन भी किया जाएगा।

मॉक इंटरव्यू का आयोजन

कॉलेज के कामेश्वर भवन में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होने वाले इस मॉक इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का महाविद्यालय के योग्य शिक्षक यथोचित मार्गदर्शन करेंगे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। यह आयोजन देश की रोजगार क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रश्मिका मंदाना की धाकड़ फिल्मों की लिस्ट: क्या बॉक्स ऑफिस पर होगा ‘नेशनल क्रश’ का राज?

Rashmika Mandanna News: इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक, एक नाम हर...

Stocks बाजार में FIIs का बढ़ता भरोसा: जानिए किन भारतीय कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी

Stocks: भारतीय शेयर बाजार में जारी उठापटक के बीच एक दिलचस्प ट्रेंड उभर रहा...

WhatsApp Premium: व्हाट्सएप पर अब मिलेगा खास अनुभव, क्या आप चुकाने को तैयार हैं कीमत?

WhatsApp Premium: मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने आखिरकार अपने यूज़र्स के...

Chandra Grahan 2026: होली से पहले खंडग्रास चंद्र ग्रहण, जानें सूतक और बदली होली की तिथि

Chandra Grahan 2026: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व होता है। यह...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें