

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। बहेड़ा थाना क्षेत्र के आशापुर बाजार स्थित मिथिला मशीनरी की दुकान बुधवार को जलकर राख हो गई। दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से दुकान में रखे चार लाख से अधिक के समान जलकर राख हो गए।
जानकारी के अनुसार बीती रात बहेड़ा- आशापुर मुख्य पथ में अवस्थित मिथिला मशीनरी से अचानक धुआं निकलते देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी अग्निशामक विभाग को देते हुए वाहन भेजने का अनुरोध किया। जब तक वाहन पहुंचा तब तक दुकान में रखे पचास पीस पानी का मोटर, तीन दर्जन से अधिक मोबिल से भरे डब्बे, पंप सेट के दर्जनों लाइनर पिस्टन, रिंग सहित दर्जनों छोटे-छोटे पार्ट पूर्जे पूरी तरह जलकर राख हो गए थे।




दुकान के मालिक सुमित पूर्वे ने देशज टाइम्स को बताया,शार्ट सर्किट कैसे हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं, उन्होंने बताया, अग्निशामक कार्यालय व अंचल कार्यालय में आग लगने व समान क्षति होने का आवेदन दिया है।
बेनीपुर के आशापुर में मिथिला मशीनरी में लगी भीषण आग,लाखों के पार्टस, मोटर जलकर राख








You must be logged in to post a comment.