spot_img

बेनीपुर ने ठाना,शांति-भाईचारे के बीच मनाएंगें होली,शांति समिति भी राजी, खूब उड़े अबीर-गुलाल

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016
बेनीपुर ने ठाना,शांति-भाईचारे के बीच मनाएंगें होली,शांति समिति भी राजी, खूब उड़े अबीर-गुलाल
बेनीपुर ने ठाना,शांति-भाईचारे के बीच मनाएंगें होली,शांति समिति भी राजी, खूब उड़े अबीर-गुलाल

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। बहेड़ा थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक में शांति के संकल्प के बीच जमकर रंग-अबीर उड़े। बैठक में शराब का सेवन करने वालों व शराब का धंधा करने वालों से सख्ती से निबटने पर जोर दिया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने इसके लिए आमलोगों से सहयोग करने की बात कही। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बैठक में कहा, होली का पर्व महान पर्व है। इसमें लोग एक-दूसरे को रंग व गुलाल का प्रयोग कर खुशी मनाते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जयपुर-दरभंगा के लिए बड़ी खबर! 21 जून से शुरू होगी नई अमृत भारत ट्रेन, यात्रा होगी बेहद आसान

बैठक की अध्यक्षता थानाअध्यक्ष ने करते हुए कहा, कोई भी शराब का सेवन या धंधा करते पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई करेंगे।  होली के दिन प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है। आमलोगों से  सहयोग करने की अपील करते हुए कहा, किसी प्रकार की कहीं कोई गलत घटना या अपराध ना हो इसकी उचित व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -

शांति समिति की बैठक के समाप्त होते ही रंग-गुलाल के साथ शांति समिति के सदस्यों ने होली मिलन समारोह मनाया। इसमें सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाया। बैठक में प्रमुख  मनोज मिश्र, नवीन मिश्र, राजीव झा,बीपी सिंह खालिद,   सोनू ठाकुर, कारी लाल देव, राजू खां, मो. जिलानी, लड्डन सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भयंकर वज्रपात का खतरा! बिहार के 9 जिलों में अगले 3 घंटे में आएगी आफत | Bihar Weather Alert

Bihar Weather Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के 9 जिलों, जिनमें पटना और सारण शामिल हैं, के लिए अगले 3 घंटे का हाई-अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है, ऐस#BiharWeather,#PatnaNews,#WeatherAlert

दहेज हत्या के आरोपी को झटका: दरभंगा कोर्ट ने जमानत की अर्जी ठुकराई, अब क्या होगा?

Darbhanga News: दरभंगा कोर्ट ने दहेज हत्या के एक आरोपी राजेंद्र पासवान की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके अलावा, प्राणलेवा हमला सहित अन्य गंभीर मामलों के कई आरोपियों को भी न्#DarbhangaNews,#BiharCrime,#BailRejected

मोहर्रम पर पुलिस की सीधी चेतावनी: Darbhanga घनश्यामपुर में इन गलतियों पर फौरन होगी कार्रवाई!

Ghanshyampur News: मोहर्रम पर घनश्यामपुर में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने शांति समिति की बैठक में डीजे बजाने, रूट चार्ट उल्लंघन और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने#GhanshyampurNews,#MoharramBihar,#BiharPolice

235 नए सिपाही तैयार! भागलपुर में भव्य परेड, जानें पुलिस महानिरीक्षक का जवानों को क्या था संदेश?

Bhagalpur News: भागलपुर पुलिस केंद्र में 235 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह सह पारण परेड आयोजित हुआ। पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार ने जवानों को ईमानदारी और अनुशासन का स#BhagalpurPolice,#TraineeConstables,#BiharNews