back to top
11 जुलाई, 2024
spot_img

सिंहवाड़ा में शिक्षकों का ऐलान, होलिका के दिन दहन करेंगे सीएम का पुतला,नहीं मनाएंगें होली

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

सिंहवाडा, देशज टाइम्स ब्यूरो। शिक्षकों की हड़ताल जारी है। हठ यही है, जब तक सरकार मांगों पर विचार नहीं करेगा, आंदोलन पर डटे रहेंगे। साथ ही सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई तेज करते हुए सीएम नीतीश कुमार का पुतला ही नहीं फूंकेंगे इस बार होली का पर्व भी नहीं मनाएंगें। इसी के तहत बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर प्रखंड के नियोजित शिक्षक होलिका दहन के दिन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court का ऐतिहासिक फैसला,6 साल बाद मिला इंसाफ! शिक्षक नियुक्ति विवाद में हत्या करने वाले 5 दोषियों को उम्रकैद

संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रणय कुमार मिश्र की अध्यक्षता व सचिव समता कुमारी के संचालन में शनिवार को आयोजित बैठक में निर्णय किया गया, शिक्षकों को समान काम समान वेतन व राज्यकर्मी घोषित करें। ऐसा नहीं करने के खिलाफ शिक्षकों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षकों ने होली की पूर्व संध्या पर होलिका दहन नहीं करने का निर्णय किया।

प्रतिशोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन करने का फैसला करते हुए आंदोलनकारी शिक्षकों को संबोधित करते जिलाध्यक्ष शंभु यादव ने कहा, इस बार हड़ताली शिक्षक होली नहीं मनाएंगे। हमलोगों की होली नहीं मनेगी तो राज्य सरकार का आने वाला दीपावली नहीं मनेगा। कहा, हमारी मांगें सरकार नहीं मानती हैं तो यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झारखंड व दिल्ली चुनाव से सबक लेने की जरुरत है। जिस चट्टानी एकता के साथ अभी तक हमलोग एक जुट हैं। आने वाले समय में बे हतर परिणाम मिलेगा।

मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष संजीत कुमार राय, इरशाद एलाही, मोजाहीदुल इस्लाम, एजाज अहमद, अमित कुमार पाण्डेय, अन्नपूर्णा कुमारी, अशेश्वर ठाकुर, रामानंद पासवान, रामजीवन राम, जफीर अहमद, अकरम प्रवेज, शमीम प्रवेज, रामाशंकर प्रसाद गौतम, सौरभ सिंह, संजीव कुमार, विकास पाठक, चंदेश्वर महतो समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga – युवक की नृशंस पिटाई – पेट में मारी डायगर, सड़क किनारे अधमरा फेंका– शोभन जा रहा युवक बल्लोपुर में बना शिकार!

दरभंगा, प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। (DeshajTimes): बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव में शुक्रवार...

Darbhanga दफादार-चौकीदार के जिलाध्यक्ष बनें नवीन, रामबाबू को सचिव की कमान

दरभंगा/ प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। लहेरियासराय धरना स्थल पर बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत...

Madhubani के भूमि सर्वेक्षण फॉर्म हजारों की संख्या में फेंके मिले Gaighat के सड़क किनारे, किसानों के सर्वे फॉर्मों से भरे बंडल खेत में!...

हजारों किसानों के सर्वेक्षण फॉर्म NH-27 किनारे फेंके गए! स्कॉर्पियो से आया शख्स फरार।बड़ी...

Darbhanga में एक ही रात दो घरों में चोरी, लाखों कैश और जेवर उड़ाए

दरभंगा/प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापति नगर मोहल्ला में चोरों ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें