spot_img

भुगतान से जाता बेहतर संदेश

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

भुगतान से जाता बेहतर संदेश

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। डीडीसी अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को बेनीपट्टी प्रखंड के मेघदूतम् सभागार में लोहिया स्वच्छता अभियान की पंचायतवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जियो टैग होने के बाद भी भुगतान लंबित होने पर डीडीसी ने एतराज जताते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का निदान कराएं। वहीं, जिन पंचायत में स्वच्छता अभियान का ग्राफ अंसतोषप्रद पाया गया। वैसे, पंचायत के नोड्ल अधिकारी को कार्य में तेजी लाने के लिए सामूहिक रुप से प्रयास किए जाने का निर्देश दिया। जियो टैग की स्थिति जानने के लिए डीडीसी ने बीडीओ ने पूछा तो बताया गया कि अब तक साठ से अधिक फीसद का जियो टैग हो चुका है। वहीं, भुगतान मात्र बीस फीसदी तक ही होने पर डीडीसी ने एतराज किया। वहीं, डीडीसी ने उपस्थिति मुखियाओं से स्वचछता अभियान में होने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि कई मुखियाओं ने भी शौचालय निर्माण के बाद भुगतान की हो रही समस्याओं पर ध्यान आकृष्ठ कराया। डीडीसी ने करीब डेढ़ घंटे तक सभी तैंतीस पंचायत के नोड्ल अधिकारी से पूरी जानकारी ली। डीडीसी ने कहा कि शौचालय निर्माण के बाद भुगतान होने से लाभुकों में अच्छा संदेश जाता है। भुगतान की समस्या को खत्म करने के लिए कहा गया है। एक सप्ताह का समय दिया गया है। तय समय पर समस्या का निदान नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बीडीओ मनोज कुमार, सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह, मनरेगा पीओ संजीव रंजन मिश्रा, सुरेंद्र प्रधान, नोड्ल अधिकारी के साथ मुखिया किरण देवी समेत कई मुखिया मौजूद थे।

- Advertisement -

भुगतान से जाता बेहतर संदेश

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा की जीविका दीदियों की बल्ले-बल्ले! अब गांव में ही मिलेंगी सभी डिजिटल सेवाएं, नहीं जाना पड़ेगा शहर | CSC शुरु

Darbhanga News: दरभंगा में जीविका दीदियों के लिए बड़ी खबर! मनीगाछी प्रखंड के दीदी अधिकार केंद्र में अब CSC सेवाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीण महिलाओं को अब आधार, पैन, आय प्रमाण पत्#DarbhangaNews,#JeevikaDidis,#DigitalBihar

शादी से लौट रहे तीन सगे भाई-बहनों की कुचलकर मौत | स्कूटी और सवारों को घसीटता चला गया ट्रक

Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के तीन सगे भाई-बहन तेज रफ्#LohardagaNews,#JharkhandAccident,#RoadSafety

भोजपुर भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर सम्राट सरकार का चौंकाने वाला फैसला! अब सेवानिवृत्त जज करेंगे जांच!

Bihar Judicial Inquiry: बिहार के भोजपुर जिले में 17 जून 2026 को हुई पुलिस मुठभेड़ पर राज्य सरकार ने न्यायिक जांच का आदेश दिया है। एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश इस मामले की निष्पक्ष पड़ताल क#BiharJudicialInquiry,#BhojpurEncounter,#BilautiVillage

TRE-4 शिक्षक भर्ती पर बड़ा अपडेट! अब ऐसे मिलेगी नौकरी, महिला शिक्षकों के लिए गुड न्यूज

Bihar Teacher Recruitment: बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती से पहले शिक्षा विभाग विषयवार समीक्षा करेगा। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि 4-5 दिनों में प्रक्रिया पूरी होगी, जिससे वास्त#BiharTeacherRecruitment,#MithileshTiwari,#TRE4