spot_img

दरभंगा की जीविका दीदियों की बल्ले-बल्ले! अब गांव में ही मिलेंगी सभी डिजिटल सेवाएं, नहीं जाना पड़ेगा शहर | CSC शुरु

Darbhanga News: दरभंगा के मनीगाछी प्रखंड में दीदी अधिकार केंद्र से जुड़ीं CSC सेवाएं, अब आधार से लेकर बिजली बिल तक का काम घर के पास ही, हजारों ग्रामीण महिलाओं को होगा सीधा फायदा।

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिला की ग्रामीण महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। अब उन्हें डिजिटल सेवाओं के लिए शहर या दूरदराज के बाजारों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत संचालित दीदी अधिकार केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की शुरुआत हो गई है, जिससे जीविका दीदियों और स्थानीय लोगों को अपने गांव में ही सभी आवश्यक ऑनलाइन सुविधाएं मिल सकेंगी। यह पहल ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -

20 जून 2026 को इस महत्वपूर्ण सेवा का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) डॉ. ऋचा गार्गी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीगाछी दुनिया लाल यादव, सामाजिक विकास प्रबंधक नरेश कुमार एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM) दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर मौजूद जीविका दीदियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

- Advertisement -

गांव में ही मिलेंगी ये सभी डिजिटल सेवाएं

दीदी अधिकार केंद्र में CSC सेवा की शुरुआत के बाद अब ग्रामीणों को कई तरह की डिजिटल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। इन सेवाओं में आधार से संबंधित काम, पैन कार्ड के लिए आवेदन, आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन, बिजली बिल का भुगतान, बैंकिंग सुविधाएं, बीमा और पेंशन योजनाओं से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा भी कई अन्य डिजिटल सुविधाएं गांव के समीप ही मिलेंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

यह भी पढ़ें:  जनकवि बाबा नागार्जुन के घर मातम, 71 साल की बहू का निधन; दरभंगा समेत पूरा साहित्य जगत सदमे में, जानिए

महिला सशक्तिकरण की नई पहचान: डॉ. ऋचा गार्गी

डॉ. ऋचा गार्गी ने जीविका दीदियों को डिजिटल सशक्तिकरण का संदेश देते हुए कहा कि, ‘सशक्त महिला, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। आज के डिजिटल युग में तकनीक की जानकारी एवं उसका प्रभावी उपयोग महिलाओं की आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन रहा है। दीदी अधिकार केंद्र में CSC सेवाओं के जुड़ने से जीविका दीदियाँ स्वयं डिजिटल रूप से सशक्त होंगी तथा अपने समुदाय तक भी डिजिटल सेवाओं की सहज पहुँच सुनिश्चित करेंगी।’

मनीगाछी के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री दुनिया लाल यादव ने कहा कि, ‘दीदी अधिकार केंद्र में CSC की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इससे आम लोगों को सरकारी एवं अन्य ऑनलाइन सेवाएँ अपने गाँव के निकट ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे समय एवं धन दोनों की बचत होगी।’

- Advertisement -

दरभंगा में पहली बार, अन्य प्रखंडों में भी होगा विस्तार

सामाजिक विकास प्रबंधक श्री नरेश कुमार ने बताया कि यह दरभंगा जिले का पहला दीदी अधिकार केंद्र है, जहां CSC सेवा शुरू की गई है। भविष्य में जिले के अन्य प्रखंडों में संचालित दीदी अधिकार केंद्रों में भी इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवार डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकें। दरभंगा जिले के सात प्रखंडों में दीदी अधिकार केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

ये केंद्र जीविका की एक महत्वपूर्ण पहल हैं, जिनका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें कानूनी सहायता और परामर्श उपलब्ध कराना, साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जोड़ना है। प्रशिक्षित DAK कोऑर्डिनेटर और सक्षमा दीदी इन केंद्रों का संचालन करती हैं, जो महिलाओं की समस्याओं के समाधान, आपातकालीन सहायता और उनके सामाजिक, आर्थिक व डिजिटल सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस पहल का स्वागत करते हुए जीविका दीदियों ने कहा कि अब आवश्यक ऑनलाइन सेवाओं के लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में 70 शिक्षकों की नौकरी खतरे में! राजभवन के एक फैसले से TMBU में मचा बवाल, जानें पूरा मामला

Bihar TMBU News: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में 70 अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्ति के आदेश के बाद हड़कंप मच गया है। राजभवन के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के विरोध में शिक्षक#BiharTMBU,#GuestTeachers,#BhagalpurNews

जनकवि बाबा नागार्जुन के घर मातम, 71 साल की बहू का निधन; दरभंगा समेत पूरा साहित्य जगत सदमे में, जानिए

Bihar News: प्रख्यात जनकवि बाबा नागार्जुन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी 71 वर्षीय बड़ी बहू रेखा मिश्र का दरभंगा में निधन हो गया है।#BiharNews,#BabaNagarjun,#RekhaMishra

समस्तीपुर रेल मंडल: 16 सांसदों ने रेलवे से की जनता के लिए ये बड़ी मांगें, जानें क्या मिला जवाब!

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेल मंडल में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में सांसदों ने अपने क्षेत्रों की रेल सुविधाओं को लेकर जनता की मांगों को#SamastipurRailway,#BiharMPs,#RailDevelopment

मिथिला विश्वविद्यालय के डॉ. कृष्ण कांत झा ने खोला Delhi में यम का रहस्य, वैदिक विज्ञान से जुड़े इस सच को जानकर चौंक जाएंगे!

Bihar Vedic Research: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ कृष्णकान्त झा ने 'पितृसमीक्षा' कार्यशाला में यम के वैदिक स्वरूप का गहन विश्लेषण किया। उन्होंने अग्नि#BiharVedicResearch,#LNMU,#PitruSamiksha