back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 13, 2026
spot_img

Patna News: जब घड़ियां थम गईं और… गांधी घाट पर गूंजी बापू की याद…करोड़ों दिलों की देशभक्ति… राज्यपाल आरिफ मोहम्मद और CM Nitish ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन

spot_img
- Advertisement -

Patna News: जब घड़ियां थम गईं और हवाओं ने अपनी गति धीमी कर ली, पटना का गांधी घाट उस मौन का साक्षी बना जो करोड़ों दिलों की श्रद्धांजलि का शोर अपने अंदर समेटे हुए था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर राजधानी पटना में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन गांधी घाट पर किया गया, जहां स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को भी याद किया गया।

- Advertisement -

Patna News: गांधी घाट पर दिग्गजों का जमावड़ा

इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में सशस्त्र पुलिस बल द्वारा सलामी दी गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे।Patna News: जब घड़ियां थम गईं और... गांधी घाट पर गूंजी बापू की याद...करोड़ों दिलों की देशभक्ति... राज्यपाल आरिफ मोहम्मद और CM Nitish ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौनजदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बापू को नमन किया। यह महात्मा गांधी पुण्यतिथि का दिन उन सभी हुतात्माओं को याद करने का भी अवसर था, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

- Advertisement -

शहीदों की स्मृति में झुके सिर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम के महान हुतात्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरा वातावरण गंभीर और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष परासर, और जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविन्द कुमार सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी इस मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

यह भी पढ़ें:  Patna Crime News: पटना में कलयुगी बेटे का खूनी खेल, जमीन के लिए अपनी ही मां को गोलियों से भूना
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Google Pixel 10 Pro पर बंपर ऑफर: जानिए कैसे पाएं शानदार बचत

Google Pixel 10 Pro: स्मार्टफ़ोन की दुनिया में प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए...

Kritika Kamra की शादी ने फिर ताजा की करण कुंद्रा संग ‘कितनी मोहब्बत’ की पुरानी यादें, जानिए क्यों टूटा था रिश्ता!

Kritika Kamra News: टेलीविजन की दुनिया में अपनी मासूमियत और दमदार अदाकारी से सबका...

Darbhanga News: Liquor Smuggling का भंडाफोड़, पान की गुमटी से बेच रहा था देसी-विदेशी शराब, KusheshwarAsthan पुलिस ने दबोचा

Liquor Smuggling: बिहार में शराबबंदी मानो कागजों पर ही सिमट कर रह गई है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें