spot_img

Darbhanga News: गुरु-शिष्य परंपरा हुई तार-तार! ट्यूशन टीचर निकला दरिंदा… 7 महीने तक नाबालिग का यौन शोषण, धमकी देकर बनाता रहा हवस का शिकार

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: गुरु-शिष्य की पवित्र परंपरा पर वो दाग लगा है, जो आसानी से नहीं धुलेगा। ज्ञान की लौ जलाने वाले शिक्षक ने ही अपनी छात्रा की जिंदगी में अंधेरा भर दिया और उसके भविष्य को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

- Advertisement -

मामला दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक ट्यूशन शिक्षक पर अपनी ही नाबालिग छात्रा का कई महीनों तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की नानी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

Darbhanga News: शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण

पीड़िता की नानी द्वारा बहादुरपुर थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, उनकी 15 वर्षीय नातिन बचपन से ही उनके साथ रहकर पढ़ाई कर रही है। वह पास के ही एक उच्च विद्यालय में दसवीं कक्षा की छात्रा है। मैट्रिक की तैयारी बेहतर तरीके से हो सके, इसके लिए करीब आठ महीने पहले बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा मुखिया टोला निवासी विजय कुमार पासवान को ट्यूशन पढ़ाने के लिए रखा गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court News: दरभंगा MP गोपालजी ठाकुर 13 साल पुराने मामले में कोर्ट में हुए पेश, जानें पूरा मामला

आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक विजय ने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह लगातार सात महीने तक छात्रा का यौन शोषण करता रहा। शुरुआत में वह दिन में पढ़ाने आता था, लेकिन बाद में उसने अपना समय बदलकर शाम 4 बजे कर दिया और अपनी घिनौनी करतूतों को अंजाम देता रहा।

पंचायत ने भी झाड़ा पल्ला, आरोपी ने दी वीडियो वायरल करने की धमकी

पीड़िता की नानी ने बताया कि बीती 2 फरवरी को जब वह अपने पति को खाना देकर घर लौटीं, तो उन्होंने आरोपी शिक्षक को अपनी नातिन के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पाया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने छात्रा से शादी करने की बात कहकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। इसके बाद, 8 फरवरी को गांव में पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन आरोपी युवक पंचायत के फैसले को मानने से साफ इनकार कर गया।

हद तो तब हो गई जब आरोपी ने पीड़िता के परिवार को धमकी देना शुरू कर दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। नानी का आरोप है कि विजय ने मुकदमा करने पर पूरे परिवार को जान से मारने और छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इन धमकियों से डरने के बजाय परिवार ने पुलिस की शरण ली और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather: उत्तर में बारिश के आसार, दक्षिण में अभी भी भीषण गर्मी से बुरा हाल, जानिए अगले 5 दिनों का रिपोर्ट

Bihar Weather: चिलचिलाती गर्मी से बेहाल बिहार के लोगों के लिए मौसम विभाग ने...

Bihar Wheat Procurement: बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! गेहूं खरीद का लक्ष्य 10 गुना बढ़ा, जानिए Good News

Bihar Wheat Procurement: बिहार के गेहूं उत्पादक किसानों के लिए आई है एक बड़ी...

Madhubani News: प्रसिद्ध कपलेश्वर स्थान मंदिर के विकास पर मधुबनी में बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

कपलेश्वर मंदिर: मधुबनी के ऐतिहासिक कपलेश्वर स्थान मंदिर के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो...