spot_img

सोच करें बुलंद की ना लगे लाज व शर्म…

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सोच करें बुलंद की ना लगे लाज व शर्म… कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र के ईटहर पंचायत के समौरा गांव में नाव से नदी पार कर खेतों के पगडंडी के रास्ते होकर सुदुर बाढ़ ईलाके में बसा समौरा गांव के वार्ड ग्यारह में रविवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को खुले में शौच मुक्त के लिए बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु की अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ चौपाल का आयोजन किया गया। बीडीओ श्री जिज्ञासु ने आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि शौचालय गांव के सभी लोगों के घर मे होना अनिवार्य है। जिसके घर में शौचालय नहीं है उस घर की महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाएं लोक लज्जा के कारण ठीक से शौच नहीं कर पाती हैं जिसके कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता है और शत् प्रतिशत लोगों को खुले में शौच के कारण ही कई बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। इसलिए हर घर में शौचालय का निर्माण होना आवशयक है। अगर गांव के सभी लोग शौचालय बनाते हैं तो सभी लोगो को सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी और एक स्वच्छ समाज का निर्माण होगा। मौके पर एमआरडब्ल्यू जितेंद्रर ठाकुर व वार्ड अध्यक्ष कमली देवी, सचिव रतन राय, स्वच्छाग्रही पप्पू कुमार, पंकज कुमार मिश्र,  डोमी साह, जयनारायण साह, फूलो देवी, रामसखी देवी, ललिता देवी सावित्री देवी, अमर राय, पंचायत समिति रिंकु देवी सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।सोच करें बुलंद की ना लगे लाज व शर्म…

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के छात्रों की बल्ले-बल्ले! 1 जुलाई से शुरू होगा तारडीह में नया डिग्री कॉलेज, DM Kaushal जब पहुंचे – क्या कहा!

Darbhanga News: दरभंगा में छात्रों के लिए खुशखबरी! तारडीह डिग्री कॉलेज में 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू हो रही है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने तैयारियों का जायजा लेते हुए सुरक्षा और सुवि#DarbhangaNews,#BiharEducation,#DegreeCollege

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन! 9 लीटर शराब संग तस्कर पकड़ा गया, स्कूटी भी जब्त

Darbhanga News: दरभंगा में घनश्यामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर गोविंद कुमार को पाली बाजार से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 9 लीटर रॉयल चैलेंज अंग्रेजी शराब#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#GhanshyampurPolice

बांका में बाइक सवारों पर कहर! एक की मौत, दूसरा जिंदगी-मौत से जूझ रहा, मायागंज में भर्ती

Banka Road Accident: बांका जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर मायागंज अस्पताल में भर्ती है। परिजनों का रो-रोकर बु#BankaRoadAccident,#BhagalpurNews,#RoadSafetyBihar

दरभंगा में बड़ा फैसला: अब सरकारी सम्मान से मनेगी बाबा नागार्जुन जयंती, छात्रों के लिए खास तैयारी!

Bihar Baba Nagarjun Jayanti: दरभंगा के तरौनी में जनकवि बाबा नागार्जुन की जयंती 30 जून को बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। इस बार छात्रों और#BiharNews,#BabaNagarjun,#Darbhanga