मई,5,2024
spot_img

भाजपा प्रदेश मंत्री धर्मशीला गुप्ता ने कहा,पीएम के मन की बात पर करेंअमल,लोगों को करें प्रेरित

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। भाजपा की प्रदेश मंत्री डॉ.धर्मशीला गुप्ता ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बातों पर अमल करते हुए लोगों को प्रेरित करें। उनके बताए रास्तों पर चलकर कोरोना के इस संक्रमण काल में लोगों की जरूरतों को पूरा करते आरोग्य सेतु एप को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने संगठन के दायित्त्वों के निष्पादन  में कोई कसर ना रहे इसकी हिदायत कार्यकर्ताओं को देते हुए संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करने में आगे आने का आह्वान किया।

जानकारी के अनुसार, दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के कोटवारा पंचायत में भाजपा विधानसभा स्तरीय बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में हुई। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि व विधानसभा प्रभारी के रूप में प्रदेश मंत्री डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा किया। उन्हें प्रधानमंत्री के निर्देशों से अवगत कराया।

बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्षों के साथ विभिन्न संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में कहे गए संदेशों को पालन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी बूथों पर सप्त ऋषियों का गठन कर नियमित मन की बात कार्यक्रम सुनने,पीएम केयर फंड में दान के लिए लोगों को प्रेरित करने,आरोग्य सेतु एप को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने संबंधी विषयों पर चर्चा हुई।

साथ ही सभी मंडल अध्यक्ष को आगामी विधानसभा की तैयारी के लिए बूथ स्तर तक की कार्यकर्ताओं को अभी से लग जाने का आह्वान किया गया। इसके लिए शक्ति केंद्र प्रमुख प्रमुख मंडल कार्य पुस्तिका सप्त ऋषि का गठन सेक्टर प्रभारी का गठन, मंच मोर्चा व प्रकोष्ठ का गठन इस सब बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही गई।

जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए संगठन की ओर से दिए गए कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश देते हुए विपदा के इस समय में लोगों की हर संभव मदद करने की अपील की।

प्रदेश मंत्री डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे सभी राहत कार्यों को लोगों के बीच पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। साथ ही, विपदा के इस समय में पीड़ित लोगों तक फेस कवर से राहत सामग्री तक पहुंचा कर उन सबों के बीच कोरोना वायरस से बचने के संबंध में जागरूकता फैलाना भी प्रमुख कर्तव्य है जिसे सभी कार्यकर्ताओं को तत्परता पूर्वक पूरा करना चाहिए।

बैठक में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव, पूर्वी मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार झा,  ग्रामीण पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अजय राम,युवा नेता रवि झा, बृजेश कुमार उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें