बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर विधायक सह प्राक्कलन समिति के सभापति संजय सरावगी और विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने सोमवार को बेनीपुर के मकरमपुर गांव जाकर दिल्ली से गांव आने के क्रम में उन्नाव में दुर्घटना में मारे गए अशोक चौधरी व उनकी पत्नी युगल के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिजनों को ढाढस बंधाया।
इस दौरान उन्होंने मृतक के वृद्ध पिता रमेश चौधरी से परिवार को मिलने वाली सरकारी सहायता की जानकारी ली। साथ ही,सहायता में आने वाली अड़चनों को दूर करने में मदद करने को स्थानीय कार्यकर्ताओं को कहा।
इस दौरान विधायक श्री सरावगी ने सहायक श्रम आयुक्त से भी फोन पर सहायता संबंधी तकनीकी दिक्कतों पर भी चर्चा की। विधायक श्री सरावगी ने श्री चौधरी से कहा कि विपदा की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ हैं। जो भी संभव होगा परिवार व नाबालिक पुत्र को मदद दिलायी जाएगी।
विधायक श्री सरावगी व श्री सहनी के साथ पूर्व मुखिया नरेश नारायण चौधरी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश कुमार झा, भाजपा सहकारिता मंच के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.रमन कुमार झा, सरपंच डॉ.सत्यानंद झा, पंचायत समिति सदस्य मुकुंद झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नटवर झा, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राजीव झा, दिनेश चौधरी, मुन्ना झा, पूर्व उप सरपंच पीतांबर चौधरी, विश्वहिंदू परिषद जिलाध्यक्ष उग्रनाथ झा मौजूद थे।