मई,5,2024
spot_img

मुजफ्फरपुर में कांग्रेस की सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी,अलका लांबा पर परिवाद,जानिए क्या है वजह

spot_img
spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर,देशज न्यूज। कांग्रेस नेताओं पर लगातार बिहार में एफआईआर दर्ज हो रहे हैं। पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर पटना में बीजेपी के एक समर्थक ने परिवाद दायर किया है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व दिल्ली की पूर्व विधायक अलका लांबा के खिलाफ स्थानीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकेश कुमार की कोर्ट में बुधवार को परिवाद दायर किया गया है।

यह परिवाद भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व अधिवक्ता अनिल सिंह ने दाखिल करते  हुए तीनों कांग्रेसी महिला नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है। सीजेएम ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है। परिवाद में कहा गया है,पचीस मई को अलका लांबा ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति बेहद अपमानजनक बातें कही थीं।

अलका लांबा दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा से विधायक रह चुकी हैं। ऐसे में, देश के पीएम व यूपी के सीएम के प्रति इस तरह का ट्वीट बेहद अपमानजनक है। इससे देश-विदेश में गलत संदेश जा रहा। इससे देश के लोगों की भावना को ठेस पहुंची है। लगातार,कांग्रेसी नेताओं पर एफआईआर व परिवाद से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| राम चौक पर ट्रांसफार्मर की धधकी आग, अगल-बगल की 10 दुकानें राख

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें