spot_img

Bihar Road Accident: कांचीपुरम से 24 पर्यटको को गयाजी जाने से पहले ही काल ने रोका रास्ता, रोहतास में भीषण टक्कर में 1 की मौत, 19 जख्मी, पढ़िए तमिलनाडु से फ्लाइट…!

spot_img
- Advertisement -

Bihar Road Accident: सड़क पर रफ्तार का कहर एक बार फिर मौत का तांडव लेकर आया, जब तीर्थयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का सफर चीख-पुकार में बदल गया।

- Advertisement -

इस Bihar Road Accident में कैसे गई पर्यटक की जान?

Bihar Road Accident की यह दर्दनाक घटना रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सुअरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के कांचीपुरम से 24 पर्यटक एक ट्रैवलर बस में सवार होकर वाराणसी से गयाजी के लिए निकले थे। गुरुवार तड़के सुबह करीब तीन बजे, जब सभी गहरी नींद में थे, ड्राइवर सोनू पाल को झपकी आ गई। इसके चलते तेज रफ्तार ट्रैवलर ने आगे चल रहे एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

- Advertisement -

इस टक्कर में कांचीपुरम के अब्राहम स्ट्रीट निवासी 72 वर्षीय राजू एम. की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बस में सवार ड्राइवर समेत 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक फेल: नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत, सरकार को झटका

घायलों की सूची और पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को ट्रैवलर से निकालकर पास के नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। इस रोहतास हादसा ने सबको झकझोर कर रख दिया है। घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों में शामिल हैं:

  • कविता (47)
  • कायल कन्नन (50)
  • सिलवा (43)
  • दिव्यदर्शनी (19)
  • के. परी (10)
  • श्रीलता (50)
  • बालाजी के. (49)
यह भी पढ़ें:  Darbhanga BIG News: दरभंगा व्यवसायी की संदिग्ध मौत, होटल में मिली लाश, दो दिन से बंद था कमरा, पढ़िए दुर्गंध और कई सवाल!

पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है। मृतक राजू के परिजन चेन्नई से फ्लाइट पकड़कर रवाना हो चुके हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर कॉर्पोरेशन बैठक में जमकर हंगामा, पार्षदों ने उठाये गंभीर सवाल, इस्तीफे तक की धमकी!

भागलपुर कॉर्पोरेशन बैठक: भागलपुर नगर निगम की शनिवार को हुई सामान्य बोर्ड बैठक में...

शेखपुरा में डबल मर्डर: मामूली थ्रेसर विवाद में दो लोगों की हत्या, पढ़िए बहस, गोलीबारी और खूनी खेल!

शेखपुरा डबल मर्डर: बिहार के शेखपुरा में एक मामूली विवाद ने इतना भयानक रूप...