spot_img

Darbhanga News: अब नहीं रुकेगा BSNL इंटरनेट! 22 हजार नए 4G टावर और 1 लाख साइट से बदलेगी Darbhanga की सूरत, पढ़िए मिशन मोड में BSNL, स्वदेशी 4G/5G पर जोर

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: दरभंगा की धरती पर अब डिजिटल क्रांति का शंखनाद होने जा रहा है, जहां सुस्त इंटरनेट और कॉल ड्रॉप की कहानी अब बीते दिनों की बात होगी। दूरसंचार सलाहकार समिति की एक अहम बैठक में जिले की संचार व्यवस्था को पूरी तरह से बदलने के लिए कई बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा।

- Advertisement -

गुरुवार को बीएसएनएल के जीएम कार्यालय में सांसद सह दूरसंचार सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ. गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशिला गुप्ता सहित समिति के सभी सदस्य और बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य दरभंगा में संचार सेवाओं, खासकर बीएसएनएल को मजबूत कर इसे देश के बेहतरीन नेटवर्कों में शुमार करना था।

- Advertisement -

Darbhanga News: मिशन मोड में BSNL, स्वदेशी 4G/5G पर जोर

बैठक में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले में संचार व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए मिशन मोड में काम करने की जरूरत है। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि दरभंगा जिले में 22 हजार नए 4जी टावर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही, 1 लाख से अधिक 4जी साइट को तत्काल सक्रिय करने का निर्देश विभाग को दिया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। सांसद ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी 4जी और 5जी तकनीक को तेजी से अपनाने पर जोर दिया, ताकि भारत नेट फेज-2 और फेज-3 परियोजनाओं को मजबूती मिल सके।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: मटकोर रस्म के दौरान तेज रफ्तार गाड़ी ने दूल्हे के भाई को रौंदा, ऑन द स्पॉट दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान, फाइबर कट पर तुरंत एक्शन

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर नेटवर्क की समस्या को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया गया। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांवों में नेटवर्क की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि शहरी इलाकों में फाइबर कट की शिकायतों पर भी तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए ताकि लोगों को निर्बाध इंटरनेट सेवा मिल सके। एक बेहतर मोबाइल नेटवर्क आज हर व्यक्ति की जरूरत है। इस बैठक में सभी सेवा प्रदाताओं जैसे- बीएसएनएल, एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सांसद ने मांगी BSNL की संपत्ति और कर्मचारियों की पूरी रिपोर्ट

बैठक में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सांसद डॉ. ठाकुर ने बीएसएनएल अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने जिले में कार्यरत सभी टावरों की सूची को सार्वजनिक करने, दूरसंचार विभाग की कुल जमीन, उसकी सीमांकन की स्थिति, कार्यरत कर्मचारियों और खाली पड़े पदों का पूरा ब्योरा देने का निर्देश दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस कदम से बीएसएनएल की कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता आने की उम्मीद है।

IVR में गूंजेगी मैथिली की मिठास

इस बैठक का एक और महत्वपूर्ण फैसला यह रहा कि अब संचार सेवा कंपनियों को अपने आईवीआर (इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस) में मैथिली भाषा को भी शामिल करना होगा। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार का यह स्पष्ट निर्देश है कि अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी क्षेत्रीय भाषाओं में यह सेवा उपलब्ध कराई जाए। राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशिला गुप्ता ने भी इन सभी फैसलों का समर्थन करते हुए कहा कि संचार सेवा आज जीवन का अभिन्न अंग बन चुकी है, इसलिए इसे आधुनिक और सुलभ बनाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। बैठक में बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 121 टावरों पर 4जी सेवा काम कर रही है और 100 नए टावरों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जगह चिन्हित की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई के बानपुर गांव में शिक्षा की जलेंगी दीप, जल्द अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय लगा आकार… गुणवत्ता युक्त, पढ़िए

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय: जमुई में विकास कार्यों की नब्ज टटोलने खुद जिलाधिकारी नवीन कुमार...

Bihar News: बिहार में ‘सोलर स्ट्रीट लाइट’ पर अब नहीं होगा अंधेरा! हर जिले में दिखेगा स्टेटस, जानिए कैसे?

सोलर स्ट्रीट लाइट: बिहार के गांवों में अब अंधेरा छंटने वाला है! ग्रामीण इलाकों...

Araria News: अररिया में पांच लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों पर बड़ा एक्शन, 5 का वेतन रुका, शो कॉज!

स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई: बिहार के अररिया जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के...