मई,3,2024
spot_img

कोलकाता से आई देशप्रेमियों की आवाज,चली बिरौल, कुशेश्वरस्थान तक बसें,कौशल ने कहा शुक्रिया

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता देशज न्यूज। कोलकाता में स्थापित बिरौल विकास युवा मोर्चा की टीम ने मिथिलांचल के वासियों के लिए कोलकाता महानगर से बिहार के दरभंगा,सकरी, बेनीपुर, आशापुर, शिवनगरघाट, विशनपुर घाट, सुपौल बाजार,कुशेश्वरस्थान तक लगातार पांचवीं बस सेवा वृहस्पतिवार को प्रस्थान किया।

यह बस कोलकाता के केस्टोपुर से दोपहर 2 बजे प्रस्थान किया। मोर्चा के अध्यक्ष कौशल बिरौलिया ने देशज टाइम्स को बताया कि इस बस सेवा के लिए हमारे मोर्चा के उन सभी सदस्यों को जिन्होंने कोलकाता में रहकर तन मन धन से सहयोग किया। हम बिरौल के सभी सदस्य उनको हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कोरोना योद्धाओं को नमन् करता है।

इसमें माधवजी, नवीन झा, बबलू झा, जय कुमार झा, भोली बावा, रंजीत मिश्र, बिपुल चौधरी, विनय शास्त्री, लाल बहादुर शास्त्री, गिरधर गोपाल जी शास्त्री, अजय झा,तिरलोक झा, राधे चौधरी, विकास चौधरी सभी कार्यकर्ताओं ने अपना अपना सहयोग दिया। अध्यक्ष श्री बिरौलिया ने बताया कि लॉक डाउन समाप्त होने के बाद कोलकाता मे स्थापित हमारे मोर्चा के सभी सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।

देशज टाइम्स तस्वीर कैप्शन : कोलकाता से बस को प्रस्थान करते मोर्चा के सदस्यगण।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News| Gas Cylinder Blast में बच्ची की जिंदा मौत, घर खाक, कई लोग झुलसे, विरोध में अग्निशमक वाहन में तोड़फोड़

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें