
Katni Murder: गुस्से की एक चिंगारी ने कैसे एक मामूली विवाद को मौत के मातम में बदल दिया, इसकी बानगी मध्य प्रदेश के कटनी में देखने को मिली। यहां थूकने जैसे मामूली से विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि एक नाबालिग ने बिहार के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
Katni Murder: जानिए क्या है पूरा मामला
यह सनसनीखेज घटना कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरगवां की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 30 वर्षीय मोहम्मद आसिफ अली के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले थे। आसिफ वर्तमान में बरगवां में संजय बजाज के ऑफिस के पास निवास कर रहे थे। रविवार, 8 मार्च की रात करीब 8:30 बजे, आसिफ अपने ऑफिस के बाहर सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक नाबालिग से सड़क पर थूकने को लेकर उनका विवाद हो गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
देखते ही देखते दोनों के बीच बहस काफी बढ़ गई। गुस्से में आगबबूला हुए नाबालिग आरोपी ने अपने पास रखा चाकू निकाला और आसिफ की जांघ पर गहरा वार कर दिया। इस अप्रत्याशित हमले से आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
चाकू का घाव गहरा होने के कारण आसिफ की जांघ से तेजी से खून बहने लगा और वह लहूलुहान होकर वहीं सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल आसिफ को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
हत्या की सूचना मिलते ही रंगनाथ नगर थाना पुलिस फौरन हरकत में आई। थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस ने घेराबंदी कर नाबालिग आरोपी को सफलतापूर्वक हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


