spot_img

Bhagalpur News : 24 घंटे में खुलासा… क्यों की गई थी बबलू मंडल की हत्या? 6 बीघा जमीन, खौफनाक साजिश, 4 गिरफ्तार, पढ़िए Bhagalpur Police की टीम ने कैसे किया कांड का उद्भेदन?

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur Police: भागलपुर की धरती एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी, लेकिन इस बार कानून के लंबे हाथों ने अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। जिले के एकचारी थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ताओं को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

- Advertisement -

Bhagalpur Police की टीम ने कैसे किया कांड का उद्भेदन?

मंगलवार को सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार, शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 8 मार्च 2026 को एकचारी थाने को बबलू मंडल नामक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई और अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देशन, सिटी एसपी की निगरानी और कहलगांव-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया जहां से उन्हें पिलेट्स और कारतूस बरामद हुए। इसके बाद वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने इस कांड में शामिल चार मुख्य अपराधियों की पहचान कर ली। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर के DM डॉ. नवल किशोर चौधरी को मिला 'Agricultural Excellence' सम्मान, जानिए क्यों बने किसानों के मसीहा

क्यों की गई थी बबलू मंडल की हत्या?

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अपराधियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो हत्या के पीछे की पूरी कहानी सामने आ गई। सिटी एसपी ने बताया कि पूरा विवाद छह बीघा बटाई की जमीन को लेकर था। पहले इस जमीन पर आरोपी बबलू मंडल बटाई पर खेती करता था, लेकिन बाद में मृतक बबलू मंडल ने किसी तरह जमीन मालिक से बात कर उस जमीन को खुद बटाई पर ले लिया।

जमीन हाथ से निकल जाने की बात आरोपी बबलू मंडल को नागवार गुजरी और उसने प्रतिरोध में अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मृतक को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली। एक छोटी सी रंजिश ने इन लोगों को अपराध की दुनिया में धकेल दिया। इसी योजना के तहत उन्होंने बबलू मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

गिरफ्तार अपराधियों से क्या-क्या हुआ बरामद?

तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने एकचारी दियारा इलाके में छापेमारी कर चारों अपराधियों को उनके घर से धर दबोचा।

गिरफ्तार अपराधी:

  • मनोज कुमार मंडल
  • शम्भु कुमार
  • बबलु मंडल
  • सूरज कुमार उर्फ फंटुश कुमार
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर के DM डॉ. नवल किशोर चौधरी को मिला 'Agricultural Excellence' सम्मान, जानिए क्यों बने किसानों के मसीहा

पुलिस ने इनके पास से 02 मास्केट राइफल, 19 जिंदा कारतूस और 08 खोखे भी बरामद किए हैं। इस सफल छापेमारी दल में एकचारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विपिन कुमार, योगेंद्र यादव और दिलीप कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Major Road Accident in Darbhanga: कमतौल में स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

Major Road Accident in Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने...

Bihar News: आंबेडकर हॉस्टल भत्ता: छात्रों के लिए खुशखबरी! दोगुनी हुई मासिक सहायता राशि, 10 हजार विद्यार्थियों को सीधा लाभ

Ambedkar Hostel Allowance: बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! राज्य...