back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

Water Resources Department की योजनाओं में देरी पर भड़के कमिश्नर, DARBHANGA – MADHUBANI अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, कहा- समय पर पूरा हो काम

spot_img
- Advertisement -

Water Resources Department: दरभंगा में पानी सिर से ऊपर न गुजरे, इसके लिए प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। प्रमंडल के विकास की योजनाओं को लेकर आयुक्त हिमांशु कुमार राय एक्शन मोड में दिख रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने जल संसाधन विभाग और लघु जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें योजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कई कड़े निर्देश दिए गए।

- Advertisement -

दरभंगा, 12 मार्च 2026 :- Water Resources Department: दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य एजेंडा जल संसाधन विभाग और लघु जल संसाधन विभाग द्वारा दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिले में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति का आकलन करना था। बैठक में तीनों जिलों से आए अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

- Advertisement -

Water Resources Department की योजनाओं में देरी पर भड़के कमिश्नर, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, कहा- समय पर पूरा हो काम।

आयुक्त ने सबसे पहले जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा शुरू की। उन्होंने तीनों जिलों के बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे सभी चल रही योजनाओं पर एक विस्तृत रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराएं। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने की हिदायत दी और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। आयुक्त ने इस बात पर भी बल दिया कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान स्वीकृत की गई योजनाओं पर तेजी से काम सुनिश्चित किया जाए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में LPG Gas Supply पर बड़ी राहत! अब इस एक नंबर पर होगी हर शिकायत दूर, जानें नया आदेश, पढ़िए सभी गैस गोदामों पर मजिस्ट्रेट तैनात और दूरभाष नंबर

तटबंधों की नियमित जांच के निर्देश

बैठक में बाढ़ की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा हुई। आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे सभी तटबंधों और बांधों का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने विशेष रूप से तटबंधों में बने बिलों (होल) की तुरंत जांच कर उनकी मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बाढ़ के समय किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसी दौरान झंझारपुर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कमला बलान नदी के बाएं तटबंध का ऊँचीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिससे क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण की स्थिति और मजबूत होगी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लघु जल संसाधन विभाग के कार्यों की भी हुई समीक्षा

जल संसाधन विभाग के बाद आयुक्त ने लघु जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का जायजा लिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने अधिकारियों से 5 एकड़ से बड़े तालाबों, नलकूपों, आहर, पईन और चेक डैम जैसी जल प्रबंधन संरचनाओं की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने इन संरचनाओं के रखरखाव और प्रगति की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सिंचाई और जल संचयन की छोटी-बड़ी सभी योजनाएं धरातल पर सही तरीके से उतरें। इस महत्वपूर्ण बैठक में आयुक्त के सचिव सुशील कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य सहित प्रमंडल के विभिन्न विभागों के कई अभियंता और अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

प्रीमियम अनुभव या किफायती विकल्प: जानिए Google Pixel 10 और Pixel 10a में कौन है बेहतर

Google Pixel 10: स्मार्टफोन बाजार में गूगल के नए फ्लैगशिप और किफायती मॉडल, Pixel...

Madhubani News: चोरों का डबल अटैक, CSP संचालक और पड़ोसी के घर से लाखों की नकदी-गहने उड़ाए, बाहर से लगा दी कुंडी

Madhubani News: जब दुनिया सो रही होती है, तब चोरों की दुनिया जाग रही...

Madhubani Crime News: PNB मैनेजर को गोली मारी, बाइक लूटी, मधुबनी में बेखौफ हुए अपराधी

Madhubani Crime News: PNB मैनेजर को गोली मारकर बाइक लूटी, मधुबनी में बेखौफ हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें