मई,3,2024
spot_img

RJD को इसबार जोर का झटका, राबड़ी की भी छीन जाएगी कुर्सी, जानिए क्यों है राजद में खलबली

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले राजद के पांच एमएलसी ने जदयू का दामन थाम लिया। इन एमएलसी में राधा चरण सेठ, संजय प्रसाद, रणविजय सिंह, कमरे आलम और दिलीप राय का नाम शामिल है। राज्य में 9 सीटों के लिए छह जुलाई को विधान परिषद का चुनाव होना है।

इससे पहले राजद में यह टूट तेजस्वी यादव के लिए बड़ा झटका के रूप में देखा जा रहा था। मगर यह तय हो गया कि अब राबड़ी देवी विरोधी दल की नेता नहीं रहेंगी। पांच एमएलसी के जदयू में चले जाने के बाद अब राबड़ी देवी की विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष वाली कुर्सी छीन जाएगी।

नियम के मुताबिक सदन में नेता प्रतिपक्ष होने के लिए कुल सीट का 10 फीसदी यानी कम से कम 8 सीट होनी चाहिए। जबकि राजद के पास विधान परिषद में 3 सदस्य ही बचे हुए हैं। इस बार अगर विधान परिषद में 3 सदस्य राजद कोटे से आ भी जाते हैं तो आंकड़ा 6 ही पहुंचेगा। कुल मिलाकर अब राबड़ी देवी को सदन में नेता प्रतिपक्ष वाली कुर्सी छोड़ना उनकी विवशता होगी।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News| Gas Cylinder Blast में बच्ची की जिंदा मौत, घर खाक, कई लोग झुलसे, विरोध में अग्निशमक वाहन में तोड़फोड़

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें