spot_img

Madhubani News: मधुबनी में LPG Cylinder Black Market का भंडाफोड़, झंझारपुर किराना स्टोर, जड़ी-बूटी और किताब की दुकान… 89 गैस सिलेंडर …अब लाइसेंस रद्द की तलवार!

spot_img
- Advertisement -

LPG Cylinder Black Market पर डीएम का हंटर

जिलाधिकारी आनंद शर्मा के स्पष्ट निर्देशों के बाद जिले में गठित विशेष टीम ने अवैध गैस कारोबारियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसी क्रम में टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 89 सिलेंडर जब्त किए और दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पहली कार्रवाई रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर में हुई, जहां एक दुकान से 72 सिलेंडर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

पुलिस को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी मिली थी कि कर्णपुर में मोहम्मद शमीम नामक व्यक्ति अपनी जड़ी-बूटी और किताब की दुकान की आड़ में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर रहा है। सूचना मिलते ही रुद्रपुर थाने की पुलिस टीम ने दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान के अंदर से भारी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस ने मौके से ही आरोपी मोहम्मद शमीम, पिता अब्दुल कुदुस, को गिरफ्तार कर लिया। जब्त किए गए 72 सिलेंडरों के साथ आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

दो अलग-अलग जगहों पर हुई बड़ी कार्रवाई

वहीं, दूसरी कार्रवाई झंझारपुर अनुमंडल के चनौरागंज में की गई। यहां दीपक किराना स्टोर पर जब दंडाधिकारी और पुलिस टीम ने जांच की, तो दुकान से 17 खाली सिलेंडर बरामद हुए। इनमें 5 व्यावसायिक और 12 घरेलू सिलेंडर शामिल थे। दुकान के संचालक दीपक कुमार पूर्वे के खिलाफ भी द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश-2000 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 07 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में पाया गया कि इन सिलेंडरों का अवैध गैस भंडारण कालाबाजारी के मकसद से किया गया था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के अवैध गैस कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Good News: मधुबनी DM आनंद शर्मा ने किया कमाल, Agri Stack बिहार में लहराया परचम, मिला राज्यस्तरीय सम्मान

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने साफ किया है कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली की गहन जांच की जा रही है। अगर कोई भी एजेंसी जमाखोरी, कालाबाजारी या वितरण में अनियमितता करती पाई गई तो उसका लाइसेंस रद्द करने जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। किसी भी तरह की समस्या होने पर सीधे जिला प्रशासन को सूचित करें। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Major Road Accident in Darbhanga: कमतौल में स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

Major Road Accident in Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने...

Bihar News: आंबेडकर हॉस्टल भत्ता: छात्रों के लिए खुशखबरी! दोगुनी हुई मासिक सहायता राशि, 10 हजार विद्यार्थियों को सीधा लाभ

Ambedkar Hostel Allowance: बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! राज्य...