spot_img

Darbhanga News: JDU MLA विनय चौधरी ने RJD नेता पर ठोका मानहानि का मुकदमा, केंद्रीय विद्यालय को लेकर मचा घमासान… जानिए ACJM कोर्ट में आज की अपडेट!

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: सियासत की बिसात पर जब छवि पर हमला होता है, तो मामला अदालत की चौखट तक पहुंच ही जाता है। दरभंगा में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां बेनीपुर विधायक ने राजद के एक प्रखंड अध्यक्ष के खिलाफ कानूनी मोर्चा खोल दिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News: जानें क्या है पूरा मामला

दरभंगा सिविल कोर्ट में बुधवार को राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई जब बेनीपुर से जदयू विधायक विनय कुमार चौधरी अपने अधिवक्ता विवेक कुमार सिंह के साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) जुनेद आलम की अदालत में उपस्थित हुए। विधायक ने बेनीपुर के ही प्रखंड राजद अध्यक्ष नीलांबर यादव के खिलाफ मानहानि का आपराधिक मुकदमा दायर कराया है।

- Advertisement -

परिवाद पत्र में विधायक चौधरी ने आरोप लगाया है कि नीलांबर यादव ने उनकी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक फायदा उठाने की नीयत से दो स्थानीय यूट्यूब चैनलों, “बे##न्यूज” और “जा## मैथिल” को साक्षात्कार दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस इंटरव्यू में यादव ने जानबूझकर यह असत्य, बेबुनियाद और भ्रामक आरोप लगाया कि विधायक ने ‘केंद्रीय विद्यालय’ को बेनीपुर से हटवाकर हायाघाट में स्थानांतरित करवा दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सीएम साइंस कॉलेज BCA Admission: AICTE मान्यता के बाद 60 सीटों पर प्रवेश शुरू, ऐसे करें आवेदन

शिकायत के अनुसार, इस झूठे आरोप का मकसद बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के मन में असंतोष और आक्रोश पैदा करना था, ताकि चुनाव परिणाम को प्रभावित किया जा सके। विधायक ने कहा कि इस आधारहीन आरोप से उनकी विकासात्मक छवि पर कुठाराघात हुआ है और उन्हें गहरी शारीरिक व मानसिक पीड़ा पहुंची है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अदालत ने लिया संज्ञान, ACJM कोर्ट में होगी सुनवाई

मामले को अदालत तक लाने से पहले विधायक चौधरी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से आरोपी यादव को दो बार लीगल नोटिस भेजा था। नोटिस में इस कृत्य के लिए माफी मांगने और प्रसारित भ्रामक खबर का खंडन करने को कहा गया था, लेकिन आरोपी टालमटोल करते रहे। इसके बाद लाचार होकर विधायक ने न्यायालय की शरण ली।

बुधवार को सुनवाई के दौरान अधिवक्ता कृष्णकुमार मिश्रा ने न्यायालय के समक्ष परिवादपत्र के कानूनी बिंदुओं की व्याख्या की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। मामले की गंभीरता को देखते हुए CJM जुनेद आलम ने परिवाद पत्र संख्या 230/26 को पंजीकृत कर लिया।

इसके साथ ही, मामले में आगे की जांच, साक्ष्य और कार्रवाई के लिए इसे अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (ACJM) षष्टम की अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया है। मामले में अगली सुनवाई की तारीख 30 मार्च निर्धारित की गई है, जिस दिन ACJM षष्टम की अदालत में विधायक विनय कुमार चौधरी का शपथपूर्वक बयान दर्ज किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Saharsa News: शादी में महिला से दरिंदगी की कोशिश, भीड़ ने पीटा, पुलिस ने बमुश्किल बचाई जान

दुष्कर्म का प्रयास: बिहार के सहरसा से एक शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां...

Arrah Liquor Smuggling: आरा में ट्रेनों से शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 27 सदस्यों का सिंडिकेट बेनकाब, 18 फरार

Arrah Liquor Smuggling: बिहार के आरा रेलवे स्टेशन और उसके आसपास का इलाका, जो...

Traffic Challan Settlement Bihar: बिहार सरकार का तोहफा! पुराने चालानों पर मिली 50% की छूट

Traffic Challan Settlement Bihar: अगर आप भी बिहार में पुराने ट्रैफिक चालानों से परेशान...