मई,8,2024
spot_img

मधुबनी में फिर मिले 14 कोरोना पाॅजिटिव, जानिए इन गांवों को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। पीएमसीएच व सदर अस्पताल मधुबनी की रिपोर्ट में अंधराठाढ़ी प्रखंड में 03 पुरूष 01 महिला, राजनगर प्रखंड में 01 पुरूष, रहिका प्रखंड में 01 पुरूष, पंडौल प्रखंड के 02 पुरूष, बेनीपट्टी प्रखंड में 03 पुरूष, बिस्फी प्रखंड के 02 पुरूष व मधेपुर प्रखंड के 01 पुरूष कोरोना से संक्रमित मिले हैं।

इन प्रखंडों के संबंधित गांव व पंचायत से कोविड-19 का मामला  सामने आने के बाद संबंधित प्रखंड के क्षेत्र को कंटेनमेंट जाेन घोषित कर दिया गया है। अंधराठाढ़ी प्रखंड के ग्राम-चपाही, राजनगर प्रखंड के राघोपुर बलाट,रहिका प्रखंड के महाराजगंज, पंडौल के भगवतीपुर व बथने, बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर, बिस्फी प्रखंड के जफरा व बेलौंचा, मधेपुर प्रखंड के पौनी में कोविड-19 के संक्रमित पाए गए हैं।

उक्त क्षेत्र को एपिसेेंटर घोषित करते हुए इसके 03 किमी के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष,प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारियों को कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत की जाने वाली सभी गतिविधियों के लिए विभाग की ओर से दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने व दैनिक रिपोर्ट देने का आदेश डीएम ने दिया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur Lok Sabha Election| झंझारपुर में वोट% के कम फीसद क्या कहते हैं...!

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें