spot_img

समिद तू है लाजवाब…

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय सीएम कॉलेज में संचालित निःशुल्क अल्पसंख्यक कोचिंग के छात्र मो. समिद ने यूपीटीईटी की परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज समेत पूरे दरभंगा का नाम रोशन किया है। मो. इब्राहिम के पुत्र समिद के उत्तीर्ण होने पर प्रधानाचार्य डॉ. मुश्ताक अहमद ने गुरुवार को अपने कक्ष में समिद को सम्मानित किया। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की। जानकारीक के अनुसार, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सौजन्य से सीएम कॉलेज में बीपीएससी( पीटी ),सीटीईटी व यूजीसी नेट की कोचिंग नि:शुल्क चलाई जा रही थी। सीटेट में कुल साठ छात्रों का चयन हुआ था।  इन सबको दो महीनें तक नि:शुल्क कोचिंग दी गई है। अब आगामी नौ दिसंबर को सीटेट की परीक्षा होने वाली है। इसमें सभी छात्र शामिल होंगे। यूपीटीईटी में कोचिंग केंद्र के तीन छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। उनमें से एक छात्र  समिद ने सफलता प्राप्त की है। इनकी सफलता पर कॉलेज के शिक्षकों प्रो. अवनि रंजन सिंह, प्रो. नथुनी यादव, प्रो. नारायण झा, प्रो. यादवेंद्र कुमार सिंह ,संजय कुमार सहनी ,प्रो. एसएम खान ने ने भी बधाई दी। मौके पर लनामिवि के सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार झा, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के राजनीति शास्त्र के प्रो. अनिल कुमार ओझा ने भी सफल छात्र समिद को मुबारकबाद दी।समिद तू है लाजवाब…

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में दहकती मालगाड़ी! सुल्तानगंज में कोयले से भरी ट्रेन में भड़की आग| पढ़िए – किसने पलक झपकते बचाई सैकड़ों जान! घंटों...

Bhagalpur News: भागलपुर के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर शाम कोयला लदी मालगाड़ी की एक बोगी में भीषण आग लग गई। स्टेशन मास्टर की तत्परता से बड़ा हादसा टला और करीब डेढ़ घं#BhagalpurNews,#TrainFire,#Sultanganj

बड़ी खबर: बिहार में सड़कें बनेंगी और मजबूत! RWD की नई लैब से 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट | प्रदेश के हर जिले में...

Bihar RWD: बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग (RWD) ने सड़कों और पुलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब हर जिले में खुलेगी प्रयोगशाला, 24 घंटे में मिलेगी निर्माण#BiharNews,#RWDBihar,#RoadConstruction

बिहार में बड़ा झटका! 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सैकड़ों ट्रेनें रद्द, उत्तर बिहार से झारखंड के कई ट्रेनों के रूट बदले –...

Bihar Train Cancel: बिहार के मोकामा में राजेंद्र पुल पर मेगा ब्लॉक के कारण 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सैकड़ों ट्रेनें रद्द रहेंगी और 384 के मार्ग बदले जाएंगे। यात्रियों की परेशानी ब#BiharTrainCancel,#MokamaMegaBlock,#NorthBiharTrains

माफिया अतीक के बेटे की मौत का दिल दहलाने वाला Video, कार 10 फीट उछली!

Jhansi News: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत का एक दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झांसी में हुए इस सड़क हादसे में क्रेटा कार 10 फीट हवा में उछल ग#JhansiNews,#AbaanAccident,#AtiqAhmed