मई,3,2024
spot_img

दरभंगा भाजयुमो के सोशल सह मीडिया प्रभारी ओम पौद्दार ने थामा VIP, भाजयुमो को झटका

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। आरएसएस से लेकर भाजपा का समर्थित सदस्य ओम पौद्दार ने वीआईपी का दामन थाम लिया है। अचानक वीआईपी का दामन थाम लेने के पीछे कहीं न कहीं भाजयुमो का आंतरिक विवाद है।  हाल ही में भाजयुमो की नई कार्यकारिणी बनी है। नए अध्यक्ष के आने के बाद से माहौल में खटास देखने को मिलने लगा था। हांलाकि भाजयुमो खेमे का कहना है, इसका कोई असर देखने को नहीं मिलेगा।  न ही आंतरिक विवाद है बल्कि यह व्यक्तिगत फैसला माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ओंम पौद्दार को एक माह पूर्व यानी 2 जून 2020 को दरभंगा के सोशल मीडिया का सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए थे। लेकिन आंतरिक विवाद में श्री पौद्दार ने अपनी इस जिम्मेदारी को छह माह भी संभाल नहीं सके। तीन जुलाई को ही उन्होंने वीआईपी के नाव पर चढ़ कर भाजयुमो से अपने को किनारा कर लिया।

भाजयुमो के उत्तरी मंडल अध्यक्ष सौरभ कुंवर उर्फ रिक्की राजपूत ने देशज टाइम्स को बताया, ओम पौद्दार के जाने से इनके दल पर कोई असर पड़ने को नहीं है। हमारे सभी सदस्यों मे काफी खुशी है। वैसे भी रविन्द्र पौद्दार जैसे जनसंघ कार्यकाल के वरिष्ठ भाजपा नेता हमारे साथ हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| लॉकडाउन में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का दरिंदा...May 8 को आएगा Verdict

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें