back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

Darbhanga News: घर में घुसकर महिला से की मारपीट, दी जातिसूचक गालियां, अब DMCH से दबोचा गया दूसरा आरोपी

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: दरभंगा में कानून का खौफ मानो खत्म सा हो गया है। दबंगों ने न केवल घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट की, बल्कि जातिसूचक गालियां देकर उसे अपमानित भी किया। अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी है।

- Advertisement -

Darbhanga News: जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना 18 मार्च की सुबह केवटी थाना क्षेत्र के कसनरैनी गांव में हुई थी। पीड़िता किरण देवी ने एससी/एसटी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि गांव के ही कुछ लोगों ने किसी पुरानी बात को लेकर उनके घर में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उन्हें जातिसूचक गालियां भी दी गईं, जिसके बाद मामले में 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी।

- Advertisement -

एससी/एसटी थानाध्यक्ष अनिल कुमार रजक ने बताया कि मामले में दो दिन पहले एक आरोपी संतोष कुमार महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं, सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर दूसरे आरोपी रंजीत कुमार उर्फ रंजीत महतो को भी गिरफ्तार कर लिया गया। रंजीत डीएमसीएच में अपना इलाज करवा रहा था, जहां से पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: किसानों की Crop Damage ने तोड़ी कमर, कमतौल में आसमानी आफत से सैकड़ों एकड़ मक्का की फसल बर्बाद

फरार 11 आरोपियों की तलाश तेज

थानाध्यक्ष अनिल कुमार रजक के अनुसार, इस मामले में अभी भी 11 नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस इस पूरे प्रकरण में एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Priyadarshan और लिस्सी का चौंकाने वाला पुनर्मिलन: क्या फिर बजेगी शादी की शहनाई?

Priyadarshan News: बॉलीवुड गलियारों में अक्सर रिश्तों के टूटने और जुड़ने की खबरें आती...

Telegram Tips: टेलीग्राम पर हाई-क्वालिटी मीडिया भेजने का सीक्रेट तरीका

Telegram Tips: आज के डिजिटल युग में मैसेजिंग ऐप्स सिर्फ टेक्स्ट भेजने तक सीमित...

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस में बंपर भर्तियां, 1933 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान!

UP Police Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और खासतौर...

प्रियदर्शन न्यूज़: 10 साल बाद फिर एक हुए प्रियदर्शन और लिस्सी, शादी के बिना फिर जिया रिश्ता!

Priyadarshan News: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन एक बार फिर अपनी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें