spot_img

Darbhanga News: सिंहवाड़ा के पैगंबरपुर में बाइक की ठोकर के बाद भड़का विवाद, महिला से बदसलूकी, जातिसूचक गाली, मारपीट, पढ़िए SHO बसंत कुमार का Action!

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: जब सड़क पर लापरवाही का पहिया घूमता है, तो चिंगारी को शोला बनते देर नहीं लगती। दरभंगा के सिंहवाड़ा में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां बाइक की एक मामूली ठोकर ने जातीय अपमान और मारपीट के गंभीर मामले का रूप ले लिया है।

- Advertisement -

मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव का है। यहां रहने वाले राम केवल पासवान की पत्नी सुमित्रा देवी ने पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि जब वह अपने घर से बगीचे की ओर जा रही थीं, तभी एक बाइक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। यह कोई साधारण सड़क हादसा नहीं था, बल्कि इसके बाद जो हुआ उसने मामले को गंभीर बना दिया। बाइक पर गांव के ही मो. इरफान उर्फ फिरोज और चकदरगाह निवासी रमीज साबरी सवार थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

Darbhanga News: जानिए क्या है पूरा मामला और पीड़िता का आरोप

सुमित्रा देवी के अनुसार, जब उन्होंने बाइक से ठोकर मारने का विरोध किया तो दोनों युवक आग-बबूला हो गए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दोनों ने उनके साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित भी किया। मामला यहीं नहीं रुका। महिला का आरोप है कि एक आरोपी ने उनके मुंह पर थूक दिया और जब उनके पति कटासा चौक पर मिले तो उनके साथ भी जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur Nagar Parishad का बंपर बजट पेश, विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी, जानें किन योजनाओं पर होगी धनवर्षा

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी

इस गंभीर मामले की शिकायत मिलते ही सिंहवाड़ा थाना पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने पीड़िता सुमित्रा देवी के बयान के आधार पर SC/ST एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी बाइक सवार रमीज साबरी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है और अनुसंधान जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Inverter AC टेक्नोलॉजी: क्या है डुअल इनवर्टर एसी और क्यों है यह सामान्य मॉडल से बेहतर?

Inverter AC Inverter AC: गर्मी का कहर जारी है, और ऐसे में एक प्रभावी और...

नई Mercedes V-Class: हार्दिक पांड्या के गैरेज में एंट्री, जानें क्यों है यह MPV खास!

Mercedes V-Class: भारतीय क्रिकेट के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी लाइफस्टाइल से एक बार...

FASTag एनुअल पास: 1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी टोल यात्रा की कीमत, जानिए क्या हैं नए नियम!

FASTag: अगर आप भी देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करते हैं और टोल...

Darbhanga Crime News: जाले में चोरों का आतंक! बाजार से दिनदहाड़े उड़ा ले गए बाइक, उधर अपहरण का आरोपी भी गिरफ्तार

Darbhanga Crime News: दरभंगा के जाले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, मानो कानून...