
Darbhanga Airport पर यात्री सुविधाओं का नया अध्याय शुरू
केंद्र की मोदी सरकार दरभंगा को सड़क, रेलवे और हवाई कनेक्टिविटी का एक प्रमुख केंद्र बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में, केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से दरभंगा हवाई अड्डे का लगातार विकास किया जा रहा है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राममोहन नायडू द्वारा वर्चुअल मोड में एयरलाइंस कार्यालय भवन, मुफ्त वाई-फाई समेत अन्य सुविधाओं का उद्घाटन इसी विकास गाथा का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस मौके पर स्थानीय सांसद और एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने विमानन मंत्री से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया।
सोमवार को डॉ. ठाकुर ने नागर विमानन मंत्रालय में मंत्री श्री नायडू से उनके कार्यालय में भेंट की। उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट के विकास के लिए सरकार और मंत्रालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए मंत्री को सम्मानित किया। इसके साथ ही, उन्होंने एयरपोर्ट के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर एक मांग पत्र भी सौंपा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। सांसद ने बताया कि इन नई सुविधाओं के शुरू होने से हवाई यात्रा करने वालों को बड़ा लाभ मिलेगा। दरभंगा एयरपोर्ट ने राजस्व संग्रह और यात्रियों की संख्या के मामले में पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर एक कीर्तिमान स्थापित किया है, इसलिए यहां बेहतर यात्री सुविधा मुहैया कराना बेहद आवश्यक था। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
नाइट लैंडिंग और अंतरराष्ट्रीय मानक पर जोर
डॉ. ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री से चर्चा के दौरान एयरपोर्ट को अत्याधुनिक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या यह साबित करती है कि यह हवाई अड्डा उत्तर बिहार, कोसी और नेपाल के तराई क्षेत्रों के लोगों की पहली पसंद बन चुका है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसलिए, 912 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे न्यू टर्मिनल बिल्डिंग प्रोजेक्ट समेत अन्य विकास कार्यों में तेजी लाई जानी चाहिए ताकि इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया जा सके।
सांसद ने नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द शुरू करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कैट-2 के तहत आईएलएस सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट लाइटिंग का काम पूरा होने के बाद हवाई अड्डे की पूरी तस्वीर बदल जाएगी। नाइट लैंडिंग शुरू होने से विमानों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को हवाई सफर में और भी सहूलियत होगी।
इसके अलावा, सांसद ने जानकारी दी कि गृह मंत्रालय द्वारा एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की स्थायी तैनाती का निर्णय भी लिया जा चुका है। इसकी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए मंत्रालय के स्तर पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। उन्होंने सौंपे गए पत्र में एयरपोर्ट के विकास से जुड़े दर्जनों अन्य मुद्दों पर भी मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया।




