spot_img

Bhagalpur Viral Video: पिस्टल लहराकर बनना चाहते थे ‘डॉन’,ऐसे पुलिस के जाल में फंसे हथियारबाज , Viral Video पर पुलिस ने दबोचा, अब खा रहे जेल की हवा

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur viral video: सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स और कमेंट्स के लिए ‘हीरो’ बनने का शौक दो युवकों को सीधा सलाखों के पीछे ले गया। बंदूक के साथ वीडियो बनाकर रौब झाड़ना उन्हें इतना महंगा पड़ा कि अब पुलिस की मेहमाननवाजी का लुत्फ उठा रहे हैं। मामला भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र का है, जहां हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन मोड में आते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा है।

- Advertisement -

Bhagalpur Viral Video: ऐसे पुलिस के जाल में फंसे हथियारबाज

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर जिले भर में अवैध शराब, मादक पदार्थों और गैर-कानूनी हथियारों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच 29 मार्च 2026 को सोशल मीडिया पर Viral Video वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक सरेआम देसी कट्टा और पिस्टल लहराते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

Bhagalpur Viral Video: पिस्टल लहराकर बनना चाहते थे 'डॉन',ऐसे पुलिस के जाल में फंसे हथियारबाज , Viral Video पर पुलिस ने दबोचा, अब खा रहे जेल की हवा

- Advertisement -

मामले की जांच के लिए सिटी एसपी की निगरानी और नगर-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान, पुलिस ने मो. तारिक नामक व्यक्ति के लिखित आवेदन के आधार पर हबीबपुर थाने में कांड संख्या 60/2026 दर्ज किया। पुलिस ने जब तकनीकी जांच और मुखबिरों का जाल बिछाया तो इन हथियारबाजों तक पहुंचना आसान हो गया। पुलिस इस तरह के अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर के कुख्यात टिब्बा और उसका सहयोगी गिरफ्तार, पढ़िए निशानदेही पर रंगदारी का 'डब्बा गोल'

दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस की विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली कि वीडियो में दिख रहे सभी आरोपी हबीबपुर के अम्बे रोड हटिया स्थित अपने गांव में ही छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना कोई देरी किए बताई गई जगह पर छापेमारी की। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में दो आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान करण कुमार (पिता- परमानंद साह) और मिथलेश कुमार (पिता- नागेश्वर साह) के रूप में हुई है। दोनों ही अम्बे रोड हटिया, थाना हबीबपुर के निवासी हैं। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि वीडियो में शामिल अन्य युवकों की जानकारी मिल सके। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस सफल छापेमारी अभियान में सह-थानाध्यक्ष सफदर अली, संतोष कुमार, और प्रियरंजन के साथ सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: सीएम साइंस कॉलेज BCA Admission: AICTE मान्यता के बाद 60 सीटों पर प्रवेश शुरू, ऐसे करें आवेदन

बीसीए एडमिशन: अगर आप भी 12वीं के बाद कंप्यूटर एप्लीकेशन के क्षेत्र में करियर...

Bihar News: बेटियों की सुरक्षा पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, कहा- जब तक घर नहीं लौटेंगी, पुलिस जागेगी! फिर भीड़ ने जो...

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को गया दौरे पर थे, जहां...

Darbhanga News: जब जाले थाना पहुंचे City SP Ashok Kumar, क्या देखा – क्या कहा! पढ़िए …असर जमीनी स्तर पर!

थाना निरीक्षण: जाले थाने में शुक्रवार को दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक ने दस्तक...

Bihar Politics: विलय की अटकलें और बेटे की सीट पर चुप्पी, मगर… सिलेंडर से ममता बनर्जी तक खूब बरसे, पढ़िए RLM अध्यक्ष उपेंद्र...

Upendra Kushwaha: बिहार की राजनीति में अपने बेबाक बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने...