spot_img

Araria News: अररिया में पुलिस का बड़ा एक्शन, 45 कार्टन कफ सिरप जब्त, तस्कर मौके से फरार

spot_img
- Advertisement -

Araria News: नशे के सौदागरों के मंसूबों पर पुलिस ने एक बार फिर पानी फेर दिया है। जिले में नशीली पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान में अररिया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आरएस थाना पुलिस ने एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप बरामद की है।

- Advertisement -

Araria News: टोल प्लाजा पर सघन जांच में मिली कामयाबी

जानकारी के अनुसार, अररिया आरएस थानाध्यक्ष अंकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम विशेष समकालीन अभियान चला रही थी। इसी अभियान के तहत हड़िया टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। तभी एक पिकअप वाहन (रजिस्ट्रेशन संख्या- बीआर 01 जीजी 0498) को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखते ही चालक के हाव-भाव बदल गए, जिससे शक और गहरा हो गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जब पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाशी ली, तो उनकी आँखें खुली रह गईं। वाहन के अंदर 45 कार्टून छिपाकर रखे गए थे। ये सभी कार्टून प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप से भरे हुए थे। हालांकि, पुलिस जब तक कुछ समझ पाती, वाहन चालक चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। इस तरह की नशीली दवा का इस्तेमाल युवा नशे के लिए करते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Araria News: अररिया में मर्डर, मकई के खेत में महिला की गला रेतकर हत्या, पढ़िए...दूसरी पत्नी, सौतन और घास

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

आरएस थानाध्यक्ष अंकुर ने बताया कि पिकअप वाहन और सभी 45 कार्टूनों को जब्त कर थाना लाया गया। वहां जब कार्टूनों को खोला गया तो उनमें से 100 एमएल वाली कुल 7050 बोतलें मिलीं। जब्त की गई सिरप की कुल मात्रा 705 लीटर है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

पुलिस टीम फरार चालक की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Major Road Accident in Darbhanga: कमतौल में स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

Major Road Accident in Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने...

Bihar News: आंबेडकर हॉस्टल भत्ता: छात्रों के लिए खुशखबरी! दोगुनी हुई मासिक सहायता राशि, 10 हजार विद्यार्थियों को सीधा लाभ

Ambedkar Hostel Allowance: बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! राज्य...